• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा 8GB Ram के साथ दस्तक देगा Samsung Galaxy A23 5G!, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक

50MP कैमरा 8GB Ram के साथ दस्तक देगा Samsung Galaxy A23 5G!, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक

Galaxy A23 5G एंड्राइड 12 OS के साथ One UI 4.1 पर काम करेगा। फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यूरोप में डिवाइस की कीमत लगभग 300 यूरो होगी।

50MP कैमरा 8GB Ram के साथ दस्तक देगा Samsung Galaxy A23 5G!, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक

Photo Credit: Slashleaks

ख़ास बातें
  • Galaxy A23 5G में 6.6 इंच डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन मिलने की संभावना है
  • Galaxy A23 5G एंड्राइड 12 OS के साथ One UI 4.1 पर काम करेगा।
  • Galaxy A23 5G 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
विज्ञापन
Samsung नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A23 5G पर काम कर रही है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि सैमसंग एक मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A23 5G को लेकर आने वाली है। आइए सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक्स एग्रीगेटर SlashLeaks ने A23 5G के बारे में नई डिटेल्स लीक की हैं। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने भी ट्विटर पर डिवाइस से सम्बंधित पिक्चर्स और स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। हालांकि, बाद में इस ट्वीट को हटा दिया गया। Galaxy A23 5G के रेंडर में यह सामने आया कि फोन  ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध होगी। डिवाइस में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और बैक पर क्वैड-कैमरा सेटअप दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.4 mm, चौड़ाई 76.9 mm, मोटाई 8.4 mm वजन करीब 200 ग्राम हो सकता है। 
 

Samsung Galaxy A23 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy A23 5G में 6.6-इंच डिस्प्ले फुल HD+ रिजोल्यूशन मिलने की संभावना है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का रियर कैमरा सेटअप के साथ OIS सपोर्ट, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, डेप्थ और मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP कैमरा मौजूद होगा। Galaxy A23 5G में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह स्मार्टफोन 4GB/6GB/8GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज एक्सपेंशन के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Galaxy A23 5G एंड्राइड 12 OS के साथ One UI 4.1 पर काम करेगा। फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यूरोप में डिवाइस की कीमत लगभग 300 यूरो होगी। अब जब डिवाइस के बारे में काफी जानकारी सामने आ ही चुकी है तो  Galaxy A23 5G जल्द ही लॉन्च होने की भी उम्मीद है। उम्मीद है की फोन इसी महीने को कभी लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »