Samsung Galaxy A23 5G मिल रहा 2205 रुपये में!, एक्सचेंज ऑफर से हुआ बेहद सस्ता

Samsung Galaxy A23 5G पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23 5G को अमेजन पर भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A23 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A23 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A23 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर यह फोन सिर्फ 2,205 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। फोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आइए Galaxy A23 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy A23 5G की कीमत और ऑफर


Samsung Galaxy A23 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 28,990 है, हालांकि यह 24% छूट के बाद 21,905 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो IndusInd क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 7.5% (1500 रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% यानी कि 250 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। इस फोन पर बैंक ऑफर का अधिकतम लाभ मिलता है तो कीमत 20,405 रुपये हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर:  एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 19,700 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 2,205 रुपये हो जाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर की उपलब्धता को अपना एरिया पिन कोड दर्ज करके चेक किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A23 5G के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  5. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  6. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  7. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  8. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  9. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.