• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A13 स्‍मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक!

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A13 स्‍मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक!

इस फोन के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आने का दावा किया जा रहा है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A13 स्‍मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A13 में फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) रेजॉलूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.6 इंच का TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 को 3 स्‍टोरेज वेरिएंट में लॉन्‍च किए जाने का अनुमान है
  • इसके बेस मॉडल 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये होगी
  • फोन को 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी लाया जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A13 स्‍मार्टफोन को हाल ही में Galaxy A23 और Galaxy M33 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया था। इंडियन मार्केट्स में ये हैंडसेट कब से उपलब्ध होंगे, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई ऑफ‍िशियल बयान नहीं आया है। हालांकि अगर एक लीक पर भरोसा किया जाए, तो सैमसंग जल्द ही Galaxy A13 को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आने का दावा किया जा रहा है। गैलेक्सी A13 की कीमत बेस मॉडल के लिए 14,999 रुपये से शुरू हो सकती है। 
 

Samsung Galaxy A13 के इंडिया में अनुमानित प्राइस और उपलब्‍धता 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा और Pricebaba का यह अनुमान बताता है कि Samsung Galaxy A13 को तीन स्‍टोरेज वेरिएंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके बेस मॉडल 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये होगी। वहीं, 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये होगी। फोन को 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी लाया जाएगा, जिसकी कीमत 17,499 रुपये हो सकती है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, पीच और वाइट कलर ऑप्शन में रिलीज किया जाएगा। 
 

Samsung Galaxy A13 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy A13 में फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) रेजॉलूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.6 इंच का TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले है। फोन के प्रोसेसर को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है, पर एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि यह Exynos 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड OneUI 4.1 पर चलता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और इतने ही मेगापिक्‍सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। Galaxy A13 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सैमसंग के इस अपकमिंग मिड-रेंज स्‍मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इसमें Knox की सिक्‍योरिटी भी मिलती है। 

बात करें Samsung Galaxy A23 की, तो यह डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कलर वेरिएंट में Galaxy A13 के जैसा ही है। इसके प्रोसेसर का खुलासा भी कंपनी ने नहीं किया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इसमें स्टोरेज के लिए 64 जीबी और 128 जीबी के ऑप्शन होंगे।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »