5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A23 और Galaxy A13 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक!

सैमसंग ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन्स की डिटेल्‍स जैसे- प्राइसिंग, स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A23 और Galaxy A13 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: Samsung

Galaxy A23 और Galaxy A13 दोनों में ही 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा
  • इसके सपोर्ट में 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और दो अन्‍य कैमरे होंगे
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A23 और Galaxy A13 स्‍मार्टफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशन इनकी लॉन्चिंग से पहले ऑनलाइन सामने आए हैं। बताया जाता है कि Galaxy A23 और Galaxy A13 दोनों में ही 6.6 इंच का डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी A23 को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस किए जाने की खबरें हैं, जबक‍ि गैलेक्सी A13 में सैमसंग का Exynos 850 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। सैमसंग ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन्स की डिटेल्‍स जैसे- प्राइसिंग, स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा नहीं किया है। यह भी नहीं बताया है कि ये डिवाइस कब लॉन्च की जाएंगी। 
 

Samsung Galaxy A23 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

टिपस्टर मुकुल शर्मा की ओर से ट्विटर पर शेयर की गईं डिटेल्‍स के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। कहा जाता है कि हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जिसे 8GB तक रैम से जोड़ा जाएगा। टिपस्टर के मुताबिक, इस फोन में रैम एक्सपेंशन फीचर भी होगा, जो 8 जीबी तक स्टोरेज स्पेस का यूज करेगा। 

Samsung Galaxy A23 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके सपोर्ट में 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के होंगे। इस तरह फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी कैमरे की बात करें, तो फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। Samsung Galaxy A23 में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 25W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टिपस्टर के अनुसार, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक होगा और इसका वजन 195 ग्राम होगा।
 

Samsung Galaxy A13 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

टिपस्टर ने Galaxy A13 स्मार्टफोन की डिटेल्‍स भी शेयर की हैं। इसमें भी 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले होने की संभावना है। यह Exynos 850 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 6GB तक रैम दी जाएगी। यह फोन भी रैम एक्‍सपेंशन फीचर को सपोर्ट करेगा। 

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और 2-2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टिपस्टर के अनुसार, इस हैंडसेट में 3.5mm का हेडफोन जैक होगा। डिवाइस का वजन 195 ग्राम हो सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »