50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A13, Galaxy A23, Galaxy M33, Galaxy M23 लॉन्च! जानें कीमत

Samsung Galaxy M23 में 5,000mAh बैटरी है और Samsung Knox सिक्योरिटी मिलती है।

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A13, Galaxy A23, Galaxy M33, Galaxy M23 लॉन्च! जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M33 एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 पर रन करता है।
  • Samsung Galaxy M23 में 5,000mAh बैटरी है।
  • Galaxy A23 में 6,000mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung ने अपने Galaxy A13, Galaxy A23, Galaxy M33, और Galaxy M23 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। सभी हैंडसेट में 6.6 इंच की TFT फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Galaxy M23 को छोड़कर बाकी सभी स्मार्टफोन्स में क्वाड रियर कैमरा है। गैलेक्सी एम23 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। सभी डिवाइसेज में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। A-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में लगभग एक जैसे हैं। लॉन्च किए गए चारों फोन में से गैलेक्सी एम33 में सबसे ज्यादा कैपिसिटी के साथ 6000mAh की बैटरी है। 
 

Samsung Galaxy A13, Galaxy A23, Galaxy M33, and Galaxy M23 price

कंपनी ने अभी तक अपने नए Samsung Galaxy A13, Galaxy A23, Galaxy M33, और Galaxy M23 की कीमत की घोषणा नहीं की है। इसी बीच Galaxy A13 को एक डच रिटेलर वेबसाइट पर (वाया GSMArena) देखा गया है। इसका 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल EUR 190 (लगभग 15,800 रुपये) में लिस्ट किया गया है जबकि 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 210 (लगभग 17,500 रुपये) बताई गई है। दोनों ही स्मार्टफोन देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध दिखाए गए हैं। GSMArena की रिपोर्ट ये भी कहती है कि Galaxy M33 और Galaxy M23 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
 

Samsung Galaxy A13 specifications

Samsung Galaxy A13 एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 पर रन करता है। इसमें 6.6 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच मिलती है। डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर मॉडल को कन्फर्म नहीं किया है लेकिन GSMArena की रिपोर्ट कहती है कि फोन में Exynos 850 SoC दिया गया है जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर लेंस दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फोन में मिलता है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए13 में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन के डायमेंशन 165.1x76.4x8.8mm और वजन 195 ग्राम है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्लू, पीच और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 
 

Samsung Galaxy A23 specifications

Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 दोनों ही डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कलर वेरिएंट में एक जैसे हैं। अंतर इन दोनों की कन्फिग्रेशन में आता है। Galaxy A23 के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी ने इसके अंदर 8 जीबी रैम दी है। इसमें स्टोरेज के लिए केवल 64 जीबी और 128 जीबी के ऑप्शन होंगे।  
 

Samsung Galaxy M33 specifications

Samsung Galaxy M33 एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 पर रन करता है। इसमें 6.6 इंच की टीएफटी फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच मिलती है। सैमसंग ने इसके प्रोसेसर के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन इतना कहा गया है कि इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा। जिसे 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। 

Galaxy M33 में भी क्वाड कैमरा सेटअप है जैसा कि Galaxy A13 और Galaxy A23 में दिया गया है। इसमें 6,000mAh बैटरी है और  Samsung Knox की सिक्योरिटी भी है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, जायरो, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। इसके डायमेंशन 165.4x76.9x9.4mm और वजन 215 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy M23 specifications

Samsung Galaxy M23 में डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम Galaxy M33 के जैसा दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Samsung Galaxy M23 में 5,000mAh बैटरी है और Samsung Knox सिक्योरिटी मिलती है। साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इसमें मिलता है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन डीप ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके डायमेंशन 165.5x77x8.4mm और वजन 198 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »