Samsung Galaxy A13 5G होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन!

कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy A13 5G फोन सैमसंग का सबसे किफायती 5जीफोन होगा, अब-तक Samsung Galaxy A22 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन था, जिसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G फोन का मॉडल नंबर SM-A136B हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन Samsung Galaxy A13 का सक्सेसर होगा
  • नया फोन Samsung Galaxy A22 5G से सस्ता होगा
Samsung Galaxy A13 5G कथित रूप से कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट लीक में सामने आई है। बता दें, अब-तक Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 5G था, लेकिन सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि अब यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा। यह फोन कंपनी की A सीरीज़ का हिस्सा बन सकता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A12 का सक्सेसर होगा।

GalaxyClub.nl की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन कंपनी की मौजूदा A सीरीज़ का अगला फोन होगा, जो कि Samsung Galaxy A12 के सक्सेसर के रूप में दस्तक देगा। पब्लिकेशन ने दावा किया है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन होने वाला है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-A136B हो सकता है।

कहा जा रहा है कि यह फोन सैमसंग का सबसे किफायती 5जी फोन होगा, अब-तक Samsung Galaxy A22 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन था। तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी से कम होगी। Samsung Galaxy A22 5G की कीमत की बात करें, तो भारत में इसे 19,999 रुपये में पेश किया गया था, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy A12 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन सैमसंग गैलेक्सी ए12 का सक्सेसर होगा, तो ऐसे में यह अपग्रेड्स के साथ दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 Android 11 आधारित One UI Core पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया हुआ है। पहले इस फोन को मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, वहीं बाद में इसे ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया, जिसके साथ फोन 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए12 फोन 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।

फोन की स्टोरज 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.