सस्ता हुआ 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A12 फोन, जानें नई कीमत...

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये थी।

सस्ता हुआ 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A12 फोन, जानें नई कीमत...

यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 6 जीबी तक रैम मिलती है
  • फोन की नई कीमतें Amazon और Samsung India वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है
विज्ञापन
नए साल 2022 के आगाज के साथ Samsung कंपनी ने अपने मौजूदा Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की कीमत को कम करके ग्राहकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम मौजूद है।
 

Samsung Galaxy A12 price in India

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये थी। हालांकि, New Year के मौके पर कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमतों को 1,000 रुपये कम कर दिया है। इस लिहाज से फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को आप महज 15,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

फोन की नई कीमतें Amazon और Samsung India वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है।
 

Samsung Galaxy A12 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 Android 11 आधारित One UI Core पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया हुआ है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए12 फोन 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।

फोन की स्टोर 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »