• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A11 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, सर्टिफिकेशन वेबसाइट से मिली ये अहम जानकारी

Samsung Galaxy A11 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, सर्टिफिकेशन वेबसाइट से मिली ये अहम जानकारी

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन कैमरा और सिक्योरिटी के मामले में मौजूदा गैलेक्सी ए10 फोन के मुकाबले बड़ी अपग्रेड के साथ आएगा। गैलेक्सी ए10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Samsung Galaxy A11 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, सर्टिफिकेशन वेबसाइट से मिली ये अहम जानकारी

Samsung Galaxy A11 की गीकबेंच लिस्टिंग इसे स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ देखा गया है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी
  • फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा
  • गैलेक्सी ए10 के मुकाबले गैलेक्सी ए11 में दो अतिरिक्त बैक कैमरा दिए जाएंगे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A11 बताए जा रहे एक सैमसंग फोन को यूएस की सर्टिफिकेशन एजेंसी फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) की वेबसाइट में देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होने की जानकारी मिली है और साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यदि मौजूदा गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इस फोन में भी 4,000 एमएएच बैटरी शामिल है। हालांकि सर्टिफिकेशन में देखे गए मॉडल में गैलेक्सी ए10 के मुकाबले दो अतिरिक्त बैक कैमरा शामिल हैं।  इतना ही नहीं सर्टिफिकेशन वेबसाइट में शामिल फोन के स्कैच चित्र में बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा गया है। यह भी मौजूदा Galaxy A10 के मुकाबले एक बड़ी अपग्रेड है। गैलेक्सी ए10 की तरह Galaxy A11 भी एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए11 को एफसीसी की वेबसाइट पर SM-A115F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस फोन में मौजूदा गैलेक्सी ए10 के बराबर यानी 4,000 एमएएच बैटरी शामिल होने की जानकारी मिली है। हालांकि यह फोन कैमरा और सिक्योरिटी के मामले में गैलेक्सी ए10 के मुकाबले कुछ बड़ी अपग्रेड के साथ आ सकता है। गैलेक्सी ए11 की लिस्टिंग में शामल स्कैच चित्र से पता चला है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और इसके बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा। यह सेटअप वर्टिकल तरीके से सेट किए गए हैं। हालांकि फिलहाल सर्टिफिकेशन साइट में इस सेटअप में शामिल तीनों कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है।

स्कैच में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिला है। इसके अलावा फोन के टॉप में एक छोटा सा घुमाव देखने को मिलता है, जो इसमें 3.5 एमएम हैडफोन जैक के होने की तरफ इशारा करता है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले Sammobile ने रिपोर्ट किया था।

हाल ही में कथित तौर पर इस फोन की एक गीकबेंच लिस्टिंग भी सामने आई थी। इसमें Samsung Galaxy A11 में एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा यह भी पता चला था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 2 जीबी रैम होगी। पिछली रिपोर्ट में यह जानाकरी भी मिल चुकी है कि गैलेक्सी ए11 में कम से कम 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च के समय की जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »