Samsung Galaxy A06 के रेंडर्स लीक, डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका एचडी+ रेजॉल्यूशन होगा।

Samsung Galaxy A06 के रेंडर्स लीक, डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
  • Samsung Galaxy A06 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस होगा।
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Galaxy A06 हाल ही में एफसीसी, एसआईआरआईएम, बीआईएस, वाईफाई-एलायंस समेत कई सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है। अब यह स्मार्टफोन ऑनलीक्स द्वारा शेयर किए गए लीक रेंडर में नजर आया है, जिससे फीचर्स का खुलासा होता है। यह स्मार्टफोन बीते साल आए Galaxy A05 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। लीक हुए रेंडर से Galaxy A06 के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A06 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A06 Specifications


रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका एचडी+ रेजॉल्यूशन होगा। डाइमेंशन की बात करें तो Samsung Galaxy A06 की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 77.9 मिमी और मोटाई 8.0 मिमी है।

FCC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Galaxy A06 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं गीकबेंच डाटाबेस में पता चला है कि स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 6GB RAM होगी और अन्य स्टोरेज ऑप्शन की भी उम्मीद की जा सकती है। हाल ही में आए सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Galaxy A06 जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy A06 Design


Samsung Galaxy A06 फ्लैट फ्रेम के साथ नजर आया है। इसमें दाईं ओर ब्रांड का की आइलैंड डिजाइन भी है जो इस साल के Galaxy A-सीरीज फोन पर देखा गया है। इसमें वॉल्यूम रॉकर बटन और एक पावर की है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर काम करती है। रियर पैनल पर दो कैमरा सेंसर वर्टिकल तौर पर हैं और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। फ्रंट में Galaxy A06 में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले होगी, जिसका मतलब है कि नॉच अल्फाबेट यू जैसा नजर आएगा। स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर एक मोटा बेजल है। वहीं नीचे की ओर यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन में नजर आया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »