Samsung का सस्ता फोन Galaxy A06 लॉन्च हुआ 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Samsung का सस्ता फोन Galaxy A06 लॉन्च हुआ 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच का डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्ल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन Android 14 के साथ आता है।
  • Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगा है।
विज्ञापन
Samsung ने अपना एक और बजट स्मार्टफोन बिना किसी लॉन्च इवेंट के मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी सीरीज में यह सस्ता स्मार्टफोन पेश किया है जो कि Galaxy A06 के नाम से आया है। इससे पहले Galaxy A05 को लॉन्च किया गया था। अब नया फोन इसका सक्सेसर बनकर आया है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 4 जीबी और 6 जीबी रैम के वेरिएंट कंपनी ने उतारे हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Samsung Galaxy A06 price

Samsung Galaxy A06 बजट फोन को कंपनी ने वियतनाम में पेश किया है। इसकी कीमत VND 3,190,000 (लगभग 10,000 रुपये) है। जिसमें इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती वेरिएंट आता है। फोन की सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, जो कस्टमर 22 अगस्त से 30 सितंबर के बीच फोन को ऑर्डर करते हैं उन्हें फोन के साथ 25W का वॉल चार्जर फ्री मिलेगा। 
 

Samsung Galaxy A06 specifications

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Key Island फीचर कंपनी ने दिया है जो ए सीरीज के फोन में देखने को मिलता है। इसमें फोन के राइट स्पाइन पर एक आईलैंड है जिसमें वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद हैं। 

Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगा है। इसमें 4 जीबी रैम, या 6 जीबी रैम की पेअरिंग इसके साथ की गई है। स्टोरेज की बात करें तो यह 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी, और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज कैरी करता है। फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्ल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी मौजूद है। 

फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन Android 14 के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। बैटरी कैपिसिटी देखें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में 25W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »