Samsung Galaxy A06 आया गीकबेंच पर नजर, MediaTek Helio G85 और 6GB RAM से होगा लैस!

Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।

Samsung Galaxy A06 आया गीकबेंच पर नजर, MediaTek Helio G85 और 6GB RAM से होगा लैस!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
  • Samsung Galaxy A06 फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।
  • Samsung Galaxy A06 में 6GB RAM दी जाएगी।
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर दो किफायती गैलेक्सी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में Galaxy A06 को IMEI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। अब मॉडल नंबर SM-A065F वाला स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म और वाईफाई एलायंस सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन के मॉनिकर का पता चल है। 


Samsung Galaxy A06 आया गीकबेंच पर नजर


गीकबेंच के अनुसार, Samsung Galaxy A06 को मदरबोर्ड ARM MT6769V/CZ के साथ लिस्टेड किया गया है। इसमें 1.80GHz की बेस फ्रीक्वेंसी के साथ 8 कोर शामिल हैं। इससे सुझाव मिलता है कि स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। खासतौर पर यह वही चिपसेट है जो Galaxy A05 में भी दिया गया है। डेटाबेस लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 6GB RAM है और लॉन्च के वक्त ज्यादा ऑप्शन की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। 

Samsung Galaxy A06 को गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,664 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट रिजल्ट में 5,326 प्वाइंट मिले हैं। इस बीच वाईफाई एलायंस सर्टिफिकेशन के अनुसार, डिवाइस ड्यूल बैंड वाईफाई 5 सपोर्ट के साथ आएगा। यह वह सब कुछ है जो हम स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं। आने वाले हफ्तों में Galaxy A06 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 


Samsung Galaxy A05 Specifications


Samsung Galaxy A06 बीते साल के Galaxy A05 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A05 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »