48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A03 फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है। फोन के बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में दो कैमरा सेंसर एक के नीचे एक स्थित हैं, जिसके साथ फ्लैश दिया गया है।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन गुपचुप तरीके से कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है। यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है। फोन के बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में दो कैमरा सेंसर एक के नीचे एक स्थित हैं, जिसके साथ फ्लैश दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है और इस फोन में तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी Samsung द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि, यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं ब्लैक, ब्लू और रेड।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन में 6.5-इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर (2x1.6GHz + 6x1.6GHz) प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पेश किए गए हैं। पहला 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 164.275.9x9.1mm है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »