5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,000 से भी कम

Samsung Galaxy A03 Core की कीमत भारत में 7,999 रुपये है, जिसमें फोन का एकमात्र 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। Samsung ने इस फोन में ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन पेश किया है।

5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,000 से भी कम
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 Core में मौजूद है सिंगल कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन को आज सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी प्लस इनफिनिटी-वी डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है।
 

Samsung Galaxy A03 Core price in India, availability

Samsung Galaxy A03 Core की कीमत भारत में 7,999 रुपये है, जिसमें फोन का एकमात्र 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। Samsung ने इस फोन में ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन पेश किया है। इस फोन को आप आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से लेकर ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A03 Core specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर Android 11 (Go edition) पर काम करता है। फोन में 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9  आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया हुआ है, जिसके साथ 4x डिजिटल ज़ूम मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, 2.4GHz बैंड के साथ वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 164.5 x 75.9 x 9.1mm और भार 211 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »