5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03 Core फोन लॉन्च

Samsung Galaxy A03 Core फोन की कीमत का खुलासा फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। हालांकि, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक और ब्लू।

5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03 Core फोन लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 Core में है सिंगल रियर कैमरा
  • UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर
  • फोन की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आया है। इसके अलावा, यह UNISOC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 3 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ फास्टा चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy A03 Core price

Samsung Galaxy A03 Core फोन की कीमत का खुलासा फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। हालांकि, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं  ब्लैक और ब्लू।
 

Samsung Galaxy A03 Core specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर फोन में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए इनफिनिटी-वी कटआउट मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया हुआ है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की Li-Po बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.5 x 75.9 x 9.1mm है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »