Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 मॉडल होंगे 2019 की पहली छमाही में लॉन्च

सैमसंग Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन को 2019 की पहली छमाही में उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 मॉडल होंगे 2019 की पहली छमाही में लॉन्च

Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 मॉडल होंगे 2019 की पहली छमाही में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Galaxy A सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए मॉडल उतारे जा सकते हैं
  • अप्रैल में लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी ए60
  • 28 जनवरी को लॉन्च होंगे Galaxy M सीरीज के फोन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung फिलहाल अपनी आगामी Galaxy M सीरीज़ को भारतीय बाजार में लॉन्च करने को लेकर व्यस्त है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन को 2019 की पहली छमाही में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए-सीरीज़ को एशियन मार्केट में उतारा जा सकता है।

वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली छमाही में आने वाले Samsung Galaxy A-सीरीज़ के मॉडल नंबर SM-A105, SM-A202, SM-A205, SM-A260, SM-A305, SM-A405, SM-A505, SM-A705 और SM-A905 होंगे। सैमसंग इन मॉडल को सभी मार्केट के लिए पेश नहीं करेगी।

ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इन्हें चीन और भारत जैसे देशों में लॉन्च कर सकती है, जहां सैमसंग को Oppo, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलती है। कुछ समय पहले जर्मन टेक्नोलॉजी वेबसाइट सैमसंग मोबाइल न्यूज के एक मेंबर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि Samsung Galaxy A60 या फिर Galaxy A8s Lite को अप्रैल माह में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि गैलेक्सी ए60 या ए8एस लाइट की कीमत 25,000 रुपये या इसके आसपास हो सकती है।

अब तक सामने आई कई लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए-सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी सेंसर, डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले का इस्तेमाल हो सकता है। कंपनी भारत में अपनी Galaxy M सीरीज को लॉन्च करने वाली है जो Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ को रिप्लेस करेगी। Samsung ने इस बात को कंफर्म किया है कि 28 जनवरी को Samsung Galaxy M सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल की बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी। नए गैलेक्सी एम-सीरीज़ फोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ उतारे जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A Series, Samsung Galaxy A
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »