Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकती है 512 जीबी स्टोरेज से लैस

Samsung Foldable स्मार्टफोन से सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस (SDC) के दौरान पर्दा उठ सकता है। मॉडल नंबर के अलावा इस बात का भी पता चला है कि सैमसंग का यह फोन 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज समेत कई अन्य फीचर्स से लैस हो सकता है।

Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकती है 512 जीबी स्टोरेज से लैस
ख़ास बातें
  • Samsung Developer Conference के दौरान उठ सकता है स्मार्टफोन से पर्दा
  • 512 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है Samsung Foldable स्मार्टफोन
  • Samsung Foldable स्मार्टफोन में हो सकता है डुअल-सिम सपोर्ट
विज्ञापन
Samsung Foldable स्मार्टफोन से सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस (SDC) के दौरान पर्दा उठ सकता है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन 7-8 नवंबर को होगा, अटकलें लगाई जा रही हैं कि Samsung ब्रांड का यह स्मार्टफोन Galaxy F सीरीज का हिस्सा हो सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung Foldable स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-F900x होगा। मॉडल नंबर के अलावा इस बात का भी पता चला है कि सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, डुअल-सिम सपोर्ट और सिल्वर रंग वेरिएंट में लॉन्च होगा। आइए अब तक सामने आई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

SamMobile द्वारा किए ट्वीट से ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है। नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, आने वाले समय में Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा करेगी। Samsung Foldable स्मार्टफोन दो डिस्प्ले के साथ आ सकता है, 7.29 इंच का इंटरनल ओलेड पैनल और बाहरी डिस्प्ले 4.58 इंच का होगा। इस महीने फोन की प्रोडक्शन शुरू हो सकती है, प्रति माह अधिकतम 1,00,000 यूनिट को ही बनाया जाएगा। यूएस में मॉडल नंबर SM-F900U, यूरोपियन मार्केट में SM-F900F और एशियन मार्केट में SM-900N मॉडल नंबर बेचा जाएगा।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट Harksang Kim पहले ही इस बात का दावा कर चुके हैं कि Samsung पिछले चार सालों से Foldable स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। याद करा दें कि हाल ही में इवेंट से कुछ दिन पहले सैमसंग मोबाइल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। नया टीजर Samsung Foldable स्मार्टफोन के लॉन्च की तरफ इशारा कर रहा है, हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सैमसंग एसवीपी Pranav Mistry ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Foldable Smartphone, Samsung Galaxy F, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »