Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....

Samsung Galaxy Z TriFold एक मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन के तौर पर नहीं लाया गया था। यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था

Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....

Photo Credit: Samsung

यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z TriFold का लिमिटेड-एडिशन पूरी तरह बिक गया है
  • यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था
  • इस स्मार्टफोन को सिर्फ अमेरिका और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया था
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बिक्री बंद हो गई है। कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy Z TriFold का लिमिटेड-एडिशन पूरी तरह बिक गया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया में यह फोल्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है। सैमसंग ने कहा है कि इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का दोबारा स्टॉक नहीं लाया जाएगा। 

पिछले वर्ष दिसंबर में Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, इसकी बहुत कम अवधि में बिक्री के बाद यह मार्केट से गायब हो गया था। इसके बाद अमेरिका में सैमसंग ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री सीमित संख्या में जारी रखी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 10 अप्रैल को इसे दोबारा स्टॉक किया गया था और यह तेजी से बिक गया था। इसके बाद से यह ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध नहीं है। Samsung Galaxy Z TriFold एक मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन के तौर पर नहीं लाया गया था। यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था। इसके जरिए फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में सैमसंग अपने इनोवेशन को दिखाना चाहती थी। इस स्मार्टफोन का डुअल हिंजेज के साथ ट्राई-फोल्ड डिजाइन इसे अनूठा बनाता था। 

सैमसंग ने कस्टमर्स को इसके विकल्प के तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और Samsung Galaxy Z Fold 7 का सुझाव दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी की योजना ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन में डिजाइन में सुधार किए जा सकते हैं। Samsung Galaxy Z TriFold में 6.5 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2x कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Samsung Galaxy Z TriFold में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। 

इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy Z TriFold की 5,600 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  2. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  9. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  10. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »