सैमसंग गैलेक्‍सी S22 सीरीज हो सकती है महंगी, यह है वजह

सैमसंग गैलेक्सी S22 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर हो सकती है। यह इस सीरीज के पिछले फोन की मुकाबले लगभग 100 डॉलर ज्‍यादा है।

सैमसंग गैलेक्‍सी S22 सीरीज हो सकती है महंगी, यह है वजह

सैमसंग इस फ्लैगशिप सीरीज में ‘गैलेक्सी S22’, ‘S22 प्लस’ और ‘S22 अल्ट्रा’ को लॉन्च करेगी।

ख़ास बातें
  • ‘गैलेक्सी S22’, ‘S22 प्लस’ और ‘S22 अल्ट्रा’ को लॉन्‍च किया जाएगा
  • ये फोन ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट’ से लॉन्‍च हो सकते हैं
  • S22 इस फ्लैगशिप सीरीज की सबसे कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइस होगी
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) अगले कुछ हफ्तों में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी 8 फरवरी को अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन ‘गैलेक्सी S22' सीरीज को उतार सकती है। हालांकि S22 सीरीज से जुड़ीं कई डिटेल्‍स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। अब कोरिया से आ रही नई रिपोर्टों में फोन की बढ़ती कीमत को लेकर हिंट दी गई है। दावा किया गया है कि दुनियाभर में चिपसेट की कमी की वजह से सैमसंग की फ्लैगशिप ‘गैलेक्सी S22' सीरीज के फोन्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

गौरतलब है कि स्‍मार्टफोन के कई जरूरी कॉम्‍पोनेंट्स में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पावर मैनेजमेंट चिप्स और इमेज सेंसर चिप्स की प्राइसिंग में भी 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

koreatimes की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S22 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर हो सकती है। यह इस सीरीज के पिछले फोन की मुकाबले लगभग 100 डॉलर ज्‍यादा है। वहीं, कुछ रिपोर्टों से यह भी अनुमान मिलता है कि Apple और चीनी ब्रैंड्स की बढ़ती चुनौती की वजह से कंपनी गैलेक्सी S21 सीरीज वाले दाम ही गैलेक्‍सी S22 सीरीज में भी रखेगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस फ्लैगशिप सीरीज में ‘गैलेक्सी S22', ‘S22 प्लस' और ‘S22 अल्ट्रा' को लॉन्च करेगी। ये फोन ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट' या कंपनी के अपने ‘Exynos 2200' प्रोसेसर से लैस होंगे। यह कीमत रीजन वाइज अलग हो सकती है। यानी अमेरिका में डिवाइस स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ और इंडिया में कंपनी के अपने प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हो सकती है।  

गैलेक्‍सी S22 को लेकर उम्‍मीद है कि यह इस फ्लैगशिप सीरीज की सबसे कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइस होगी। फोन में 6.06 इंच का डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स तक हो सकती है। वहीं, S22 प्‍लस और अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन में ज्‍यादा ब्राइटनैस ऑफर होने की उम्‍मीद है, जो 1750 निट्स की ब्राइटनैस दे सकता है। 

गैलेक्‍सी S22 प्‍लस में 6.55 इंच का डिस्‍प्‍ले, जबकि गैलेक्‍सी S22 अल्‍ट्रा में 6.81 इंच का डिस्‍प्‍ले ऑफर किया जा सकता है। अल्‍ट्रा मॉडल में S-Pen स्‍टायलस के लिए स्‍लॉट दिया जा सकता है। ये फोन 45W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  2. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  4. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  5. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  8. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »