Xiaomi को पछाड़ Samsung बनी स्मार्टफोन मार्केट की सरताज!

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 18:54 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के प्रीमियम फोन्स की सेल केवल 1% है।
  • जबकि सैमसंग के प्रीमियम फोन 13% बिकते हैं।
  • लो बजट फोन को अब कस्टमर ज्यादा नहीं खरीद रहा है।

Xiaomi को Samsung ने पछाड़ कर स्मार्टफोन मार्केट में नम्बर 1 का तमगा हासिल किया।

Samsung ने Xiaomi से स्मार्टफोन मार्केट में नम्बर 1 होने का तमगा छीन लिया है। कंपनी ने 2022 की आखिरी तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर को पछाड़ दिया। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन दिग्गज ने 2022 की चौथी तिमाही में 20% का मार्केट शेयर हासिल कर लिया। जबकि Xiaomi का मार्केट शेयर यहां 18% तक ही पहुंच पाया। इसका कारण शाओमी का प्रीमियम सेग्मेंट में पिछड़ना बताया जा रहा है जबकि सैमसंग की प्रीमियम सेग्मेंट में अच्छी पकड़ बताई गई है। वहीं भारत का कंज्यूमर बेस भी अब प्रीमियम हैंडसेट्स की तरफ बढ़ रहा है, रिपोर्ट कहती है। 

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को पछाड़ दिया है। भारत में पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी आगे निकल गई। इसका कारण बताया गया है कि शाओमी बहुत तेजी से प्रीमियम सेग्मेंट में आगे नहीं बढ़ पाई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2 साल पहले तक 8 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में सेल्स का आंकड़ा 41% के करीब था जो कि अब घटकर 26% पर आ गया है। यानि कि लो बजट फोन को अब कस्टमर ज्यादा नहीं खरीद रहा है। 
Advertisement

वहीं, इसके उलट अब प्रीमियम सेग्मेंट में सेल डबल डिजिट प्रतिशत से बढ़ गई है। पिछले 2 साल के अंदर इस सेग्मेंट में 11% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। Xiaomi के बारे में कहा गया है कि ब्रैंड अधिकतर बजट फ्रेंडली डिवाइसेज पर ध्यान देती है। जबकि सैमसंग का फोकस मिडरेंज के हाई एंड मॉडल्स पर ज्यादा रहा है। इसके लिए उदाहरण देखें तो 2022 में कंपनी ने 16 प्रीमियम हैंडसेट्स को लॉन्च किया जबकि शाओमी ने केवल 6 हैंडसेट्स ही इस कैटिगरी में लॉन्च किए। 

आंकड़े बताते हैं कि शाओमी के प्रीमियम फोन्स की सेल केवल 1% है। जबकि सैमसंग के प्रीमियम फोन 13% बिकते हैं। इसके अलावा चाइनीज कंपनी को सरकार से भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शाओमी के 67 करोड़ डॉलर के फंड को सरकार ने जब्त कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, आगे आने वाले समय में सैमसंग की तरह Apple भी ग्रोथ करती नजर आ सकती है। क्योंकि Apple अब अधिकतर प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने पर ही ध्यान दे रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung smartphones, Xiaomi, samsung beats xiaomi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.