• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2.5 करोड़ रुपये का iPhone 16 Pro Max पेश, इसमें लगा है 18 कैरेट गोल्‍ड, 402 डायमंड! जानें बाकी खूबियां

2.5 करोड़ रुपये का iPhone 16 Pro Max पेश, इसमें लगा है 18 कैरेट गोल्‍ड, 402 डायमंड! जानें बाकी खूबियां

दुबई बेस्‍ड लग्‍जरी स्‍मार्टफोन मेकर कैवियर (Caviar) ने एक बार फ‍िर चौंकाया है! उसने नए कस्‍टमाइज iPhone 16 मॉडल्‍स को पेश किया है।

2.5 करोड़ रुपये का iPhone 16 Pro Max पेश, इसमें लगा है 18 कैरेट गोल्‍ड, 402 डायमंड! जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: caviar.global

कीमती स्‍टोन्‍स की वजह से फोन यूनीक तो बना ही है, पर इसकी कीमत भी काफी ज्‍यादा हो गई है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro Max का 18 कैरेट गोल्‍ड मॉडल लॉन्‍च
  • ढाई करोड़ रुपये है कीमत
  • यह अबतक का सबसे महंगा आईफोन 16 है
विज्ञापन
दुबई बेस्‍ड लग्‍जरी स्‍मार्टफोन मेकर कैवियर (Caviar) ने एक बार फ‍िर चौंकाया है! उसने नए कस्‍टमाइज iPhone 16 मॉडल्‍स को पेश किया है। इनमें सबसे खास है iPhone 16 Pro Max मॉडल, जिसे कस्‍टमाइज किया गया है 18 कैरट गोल्‍ड से। इससे फोन का बैक साइड एकदम यूनीक बन गया है। फाेन के बैक में एक मुकुट को उकेरा गया है। यह तीन मशहूर शासकों के मुकुटों से प्रेरित है, जिनमें इवान द टेरिबल, सुलेमान द मैग्निफ‍िशिएंट और शारलेमेन शामिल है। इसमें इस्‍तेमाल किए गए सोने की क्‍वॉलिटी और बाकी एलीमेंट्स से फोन का वजन 1 किलोग्राम से ज्‍यादा है। 

गिजमोचाइना के अनुसार, मुकुट में जिन रत्‍नों का इस्‍तेमाल हुआ है, वह रोमन साम्राज्य से प्रेरित हैं। मुकुट के बेस को सुलेमान के हेलमेट की नकल कहा जा सकता है। और तो और फोन के बैक साइड में 402 हीरे, माणिक और नीलम लगाए गए हैं। इन कीमती स्‍टोन्‍स की वजह से फोन यूनीक तो बना ही है, पर इसकी कीमत भी काफी ज्‍यादा हो गई है। 

iPhone 16 Pro Max के कैवियर के गोल्‍ड वर्जन की कीमत 3 लाख 1 हजार 70 डॉलर (करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये) है। यह 256 जीबी वेरिएंट के प्राइस हैं। 1 टीबी वेरिएंट के दाम 3 लाख 1 हजार 790 डॉलर (करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये) हैं। 
 

iPhone 16 Pro Max Specifications 

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Apple का लेटेस्ट चिपसेट A18 Pro मिलता है, जो एक 3nm प्रोसेस पर बना चिप है। 

iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल 'टेट्राप्रिज्म' पेरिस्कोप लेंस शामिल है। कैमरा सिस्टम 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में f/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »