सिंगल चार्ज में 676 KM रेंज के साथ Rivian R1T, R1S EV सेकेंड जनरेशन मॉडल पेश, जानें

Rivian R1T की शुरुआती कीमत $69,900 (लगभग 58,32,424 रुपये) है जबकि Rivian R1S की शुरुआती कीमत $75,900 (लगभग 63,33,061 रुपये) है।

सिंगल चार्ज में 676 KM रेंज के साथ Rivian R1T, R1S EV सेकेंड जनरेशन मॉडल पेश, जानें

Photo Credit: Rivian

Rivian R1S EV की रेंज 676 KM है।

ख़ास बातें
  • Rivian R1T की शुरुआती कीमत $69,900 (लगभग 58,32,424 रुपये) है।
  • Rivian R1S की शुरुआती कीमत $75,900 (लगभग 63,33,061 रुपये) है।
  • Rivian R1T की कैपेसिटी 1,025HP और 1,198 lb-ft टॉर्क है।
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Rivian ने सेकेंड जनरेशन के Rivian R1T EV pickup truck और Rivian R1S EV SUV को पेश कर किया है। दो नए मॉडल अपने पिछले वाहनों की तुलना में काफी बदलावों के साथ आते हैं, इसमें नए ड्राइव सिस्टम भी शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिहाज से एक नया यूजर इंटरफेस और एक्सपीरियंस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी शामिल किया गया है। नए वाहन, पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर और रेंज भी प्रदान करते हैं। आइए Rivian R1T और Rivian R1S EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Rivian R1T, Rivian R1S Price


Rivian R1T की शुरुआती कीमत $69,900 (लगभग 58,32,424 रुपये) है जबकि Rivian R1S की शुरुआती कीमत $75,900 (लगभग 63,33,061 रुपये) है। ये दोनों मॉडल अमेरिका में उपलब्ध है। नए मॉडल का अभी ऑर्डर किया जा सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इलेक्ट्रिक वाहन अमेरिका के बाहर उपलब्ध होंगे या नहीं।


Rivian R1T, Rivian R1S Features


Rivian ने सेकेंड जनरेशन की ईवी को रि-इंजीनियर्ड किया है। दोनों नए मॉडल Rivian के सेल्फ-डेवलप ड्यूल-मोटर, ट्राई-मोटर या क्वाड-मोटर पावरट्रेन के साथ आएंगे। क्वाड-मोटर सिस्टम वाले नए R1T की कैपेसिटी 1,025HP और 1,198 lb-ft टॉर्क है। यह 2.5 सेकंड से भी कम समय में 0-96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। मॉडल में नया बैटरी पैक दिया गया है, जिनकी फुल चार्जिंग पर रेंज 676 किमी होगी।

नए Rivian R1T EV ट्रक और R1S EV SUV वाइब्रेंट यूएस मार्केट और अन्य जगहों को टारगेट करते हैं। अमेरिका में ट्रक और एसयूवी की बिक्री वर्तमान में नई ईवी बिक्री का एक बड़ा हिस्सा है। आपको बता दें कि अमेरिका में काफी समय से ट्रकों की बिक्री सबसे अधिक रही है। सेकेंड जनरेशन के Rivian R1T की टक्कर मार्केट में Ford F-150 सीरीज और RAM 1500 सीरीज समेत मॉडल से होगी।

Rivian मार्केट में एक फुल-इलेक्ट्रिक ट्रक जारी करने वाला पहला ब्रांड था और R1T को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद Rivian ने R1S को रिलीज किया। Rivian का कहना है कि वह क्वालिटी और परफॉर्मेंस में बिना छेड़छाड़ किए अपने R1 वाहनों को तैयार करना जारी रखेगा।

नए मॉडल नए थर्मल मैनेजमेंट आर्किटेक्चर के साथ आते हैं जो एफिशिएंसी और कंफर्ट को बेहतर करता है। इनमें 22 इंच के व्हील दिए गए हैं जो कि अपने बेहतर एयरोडायनामिक्स के साथ मिलकर वाहनों को बेहतर रेंज देने में मदद करते हैं। नया Rivian वाहन ड्राइवर एसिस्ट एप्लिकेशन के लिए एक नए सिस्टम के साथ आता है। यह बेहतर ड्राइवर एसिस्टेंस के लिए 11 कैमरे, 5 रडार डिवाइस और एआई प्रिडक्टिव फीचर्स का इस्तेमाल करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »