रिलायंस जियो सिम के साथ काम करेंगे ये पांच बेहतरीन बजट स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 19:20 IST
स्मार्टफोन और मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में इन दिनों रिलायंस जियो की धूम है। हर शख्स रिलायंस जियो का सिम खरीदना चाहता है, लेकिन चाहत रखने और खरीद पाने में बहुत अंतर है। इसका ज़िक्र हमने पहले भी एक लेख में किया था।

रिलायंस जियो का सिम खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए कुछ बातें जान लेना ज़रूरी हैं। पहली बात कि यह सिर्फ 4जी नेटवर्क है, यानी आप इस टेलीकॉम कंपनी के सिम कार्ड का इस्तेमाल 4जी और वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले स्मार्टफोन में ही कर पाएंगे। हालांकि, इसमें भी एक झोल है। कई 4जी फोन ऐसे भी हैं जिन पर यह सिम नहीं काम करेगा। कई कंपनियों ने रिलायंस जियो सिम के लिए सपोर्ट के लिए ओटीए अपडेट जारी कर दिया है। दूसरी तरफ, ग्राहकों की सुविधा के लिए रिलायंस जियो की वेबसाइट पर उन फोन की लिस्ट जारी कर दी गई है जिनमें आप इसके सिम के साथ वेलकम ऑफर का फायदा उठा पाएंगे।

याद रहे कि नया कनेक्शन जियो वेलकम प्रोग्राम के साथ आता है। इसके तहत यूज़र रिलायंस जियो नेटवर्क पर बिना कोई रकम दिए 31 दिसंबर 2016 तक हर दिन 4 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

आपकी इस ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए हमने चुनिंदा बेहतरीन बजट फोन की सूची तैयार की है जिन पर आप रिलायंस जियो सिम का फायदा उठा पाएंगे।

(सूची में गैजट्स 360 द्वारा रिव्यू किए गए स्मार्टफोन को ही शामिल किया है। इसके अलावा ये फोन हाल फिलहाल में ही लॉन्च किए गए हैं।)
Advertisement

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
बजट सेगमेंट में शाओमी का यह नया हैंडसेट हर डिपार्टमेंट में विनर है। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम इस प्राइस रेंज का सबसे बेहतरीन परफॉर्मर है, ख़ासकर बैटरी लाइफ और फिंगरप्रिंट सेंसर के मामले में। ऐसा ही कीमत के बारे में भी कहा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

लेईको ले 1एस ईको

लेईको ले 1एस ईको (रिव्यू) का डिज़ाइन और परफॉर्मेंस आपको लुभाएगा। इसके अलावा फिंगरप्रिंट रीडर और क्विक चार्ज़िंग फ़ीचर भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ, बैटरी लाइफ निराशाजनक है और फोन गर्म हो जाता है। हालांकि, इसके साथ आपको लेईको की कंटेंट सर्विस और 5 टीबी स्टोरेज का मुफ्त एक्सेस मिलेगा जो इसके पक्ष में जाता है।
Advertisement

लेनोवो वाइब के5 प्लस

लेनोवो वाइब के5 प्लस (रिव्यू) ज़रूरत से ज्यादा गर्म होता है और इसकी बैटरी लाइफ निराशाजनक है। लेकिन इसका डिस्प्ले और डॉल्बी एटमस साउंड इनहांसमेंट आपको निराश नहीं करेगा। अगर आपको फिल्में देखना पसंद है, तो यह एक अच्छा विकल्प है। रिलायंस जियो सिम से मुफ्त डेटा का इससे बेहतर इस्तेमाल करने के लिए और कोई बजट फोन नहीं है।
Advertisement

हॉनर 5सी

हुवावे के इस हैंडसेट के लिए आपको 10,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। ज्यादा क्षमता वाले प्रोसेसर और कैमरे में किए गए थोड़े सुधार इसे बेहतर बनाते हैं। हॉनर 5सी का डिजाइन और लुक भी अच्छा है। रिव्यू के दौरान हम सबसे ज्यादा इसकी बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर से प्रभावित हुए।

शाओमी रेडमी नोट 3

शाओमी रेडमी नोट 3 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 5.5 इंच का डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, 4050 एमएएच की बैटरी और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस स्मार्टफोन मिलता। रिव्यू में हमने इस हैंडसेट को बेहद ही सक्षम पाया था।

हमने इस सूची में उन फोन का ज़िक्र किया है जिनकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास है। अगर आपके पास थोड़े और पैसे हैं तो शाओमी रेडमी नोट 3 के ज्यादा पावरफुल वेरिएंट, मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग के भी कई बजट स्मार्टफोन रिलायंस जियो सिम कार्ड को सपोर्ट करते हैं। रिव्यू नहीं किए जाने के कारण हमने इन्हें सूची का हिस्सा नहीं बनाया है। आप यहां पर क्लिक करके उन फोन की सूची देख सकते हैं जो रिलायंस जियो सिम पर वीओएलटीई को सपोर्ट करेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Free content services and 5TB storage for a year
  • Metal body and good looks
  • Good performance
  • Fingerprint reader and quick charging
  • Bad
  • Heats up when in use
  • No microSD slot
  • Poor camera quality
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स10

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Good display
  • Dolby Atmos sound enhancement
  • Bad
  • Gets hot when in use
  • Poor battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build
  • Decent battery life
  • Accurate fingerprint sensor
  • Good software
  • Bad
  • No wow factor
  • Screen is a bit dull
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 650

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • Bad
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Reliance Jio, Android Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  2. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  3. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  3. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  4. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  5. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  6. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  7. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  8. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  9. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.