Redmi X से 15 फरवरी को उठ सकता है पर्दा, इन-डिस्प्ले सेंसर होने का दावा

पहले चर्चा थी कि Redmi X स्मार्टफोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि रेडमी एक्स को 15 फरवरी को पेश किया जाएगा।

Redmi X से 15 फरवरी को उठ सकता है पर्दा, इन-डिस्प्ले सेंसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड हो सकता है Redmi X
  • Redmi X का प्रमोशनल पोस्टर लीक
  • Redmi Note 7 Pro से जल्द ही उठेगा पर्दा
विज्ञापन
पहले चर्चा थी कि Redmi X स्मार्टफोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि रेडमी एक्स को 15 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह जानकारी चीनी सोशल मीडिया पर लीक हुए पोस्टर से सामने आई है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी या रेडमी ने इस तकनीक को अभी तक अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा नहीं बनाया है। दावा तो किया गया है कि लीक हुआ पोस्टर आधिकारिक है। लेकिन हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं कर सकते। अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

चीनी वेबसाइट Sina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी एक्स हैंडसेट Redmi Note 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड हो सकता है जिसे चीनी मार्केट में हाल में लॉन्च किया गया था। वेबसाइट का मानना है कि Redmi X स्मार्टफोन Redmi Note 7 का नया वेरिएंट हो सकता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ।

पुरानी रिपोर्ट्स में भी Redmi X के स्पेसिफिकेशन को लेकर किए गए दावे Redmi Note 7 के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं। ऐसे में संभवनाएं प्रबल हैं कि Redmi X वाकई में कुछ नए फीचर के साथ Redmi Note 7 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। दूसरी तरफ, कंपनी रेडमी नोट 7 के कुछ नए फीचर जोड़कर Redmi Note 7 Pro लाने के बारे में विचार कर रही है।

Xiaomi ने रेडमी नोट 7 के लॉन्च इवेंट में Redmi Note 7 Pro के बारे में बताया था। इसे जल्द ही लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था। कंपनी ने खुलासा किया कि Redmi Note 7 Pro 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा।

Redmi Note 7 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाने की तैयारी हो रही है। इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi X, Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  8. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  9. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  3. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  4. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  5. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  8. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  9. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  10. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »