Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग की जा रही है और कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Redmi Turbo 5 Max में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मई 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 6 Max में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है

यह इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max की जगह ले सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी और बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें आगामी MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है। यह इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यह Redmi Turbo 6 Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। ऐसी अटकल है कि इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग की जा रही है और कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Redmi Turbo 5 Max में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D आइस-सील्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें नया Rampage Engine है CPU, GPU और मेमोरी परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Turbo 5 Max में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में Redmi Turbo 5 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। Redmi Turbo 5 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस जनवरी में चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  5. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  9. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  10. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.