Redmi Turbo 5 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2602BRT18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी सीरीज का Turbo 5 Pro Max हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 15:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है
  • Redmi Turbo 5 Pro Max में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई सीरीज जल्द लॉन्च की जाएगी। Redmi Turbo 5 Max सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई  Redmi Turbo 4 सीरीज की जगह लेगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Turbo 5, Redmi Turbo 5 Pro और Redmi Turbo 5 Pro Max शामिल हो सकते हैं  इस सीरीज के Redmi Turbo 5 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर आगामी MediaTek Dimensity 9500s दिया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2602BRT18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी सीरीज का Turbo 5 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,656 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,377 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग में दिए गए चिप के एक प्राइम कोर की स्पीड 3.73 GHz, तीन हाई-परफॉर्मेंस कोर्स की 3.30 GHz और चार एफिशिएंसी कोर्स की 2.40 GHz की है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Immortalis-G925 MC12 GPU है। यह  आगामी MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। MediaTek इस चिपसेट को 15 जनवरी को लॉन्च कर सकती है। 

Redmi Turbo 5 Pro Max में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें ओवल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर हॉरिजॉन्टल तरीके से लगे कैमरा हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। Redmi Turbo 5 Pro Max में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस होने ता टीजर दिया था। इस महीने Redmi Turbo 5 Pro Max को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटरनेशनल मार्केट में Poco की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आगामी Poco X8 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल चीन की 3C साइट पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.