Redmi Turbo 5 Max में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च

Redmi Turbo 5 Max में हाल ही में पेश किया गया MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने Redmi Turbo 5 Max को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल पंच कटआउट है

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Poco की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi Turbo 5 Max के डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जाएगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।  Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि यह '10,000 mAh की बैटरी के लगभग समान चलेगी।' इस स्मार्टफोन में वर्टिकल तरीके से लगे पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें बैक पैनल के नीचे दाएं कोने पर Redmi की ब्रांडिंग है। Redmi ने इस स्मार्टफोन का टीजर भी  दिया है। इस टीजर में Redmi Turbo 5 Max को ब्लू कलर में दिखाया गया है। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu पर इस स्मार्टफोन को देखा गया है। इसे CPU परफॉर्मेंस में 9,52,789 प्वाइंट और GPU परफॉर्मेंस में 11,30,421 प्वाइंट का स्कोर मिला है। 

Advertisement

Redmi Turbo 5 Max में हाल ही में पेश किया गया MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा। Redmi Turbo 5 Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल पंच कटआउट है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस महीने Redmi Turbo 5 Pro Max को चीन में पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Poco की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आगामी Poco X8 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हाल ही में चीन की 3C साइट पर दिखा था। Redmi Turbo 5 में 8,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। हाल ही में भारत में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच क्वाड-कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.