Redmi Turbo 4 vs Redmi Note 14 Pro+: जानें कौन है बेस्ट

Redmi Note 14 Pro+ की टक्कर Redmi Turbo 4 से हो रही है।

Redmi Turbo 4 vs Redmi Note 14 Pro+: जानें कौन है बेस्ट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Turbo 4 और Redmi Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro+ के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
  • Redmi Turbo 4 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन है।
  • Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च किया है। बाजार में Redmi Note 14 Pro+ की टक्कर Redmi Turbo 4 से हो रही है। आइए देखतें कि 30 हजार रुपये के बजट में कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है। यहां हम आपको Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Turbo 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Redmi Note 14 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कलर ऑप्शन के मामले में स्पेक्टर ब्लू, टाइटन ब्लैक और फैंटम पर्पल (लेदर फिनिश) में उपलब्ध है।
Redmi Turbo 4 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,500 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,800 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 27,000 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,400 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन लकी क्लाउड व्हाइट, शैडो ब्लैक और शैलो सी ब्लू में उपलब्ध है।

डिस्प्ले
Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220x2,712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ है।
Redmi Turbo 4 में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220 x 2,712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Redmi Note 14 Pro+ में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। 
Redmi Turbo 4 में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 14 Pro+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करता है।
Redmi Turbo 4 फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है है।

स्टोरेज और रैम
Redmi Note 14 Pro+ में 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB / 512GB स्टोरेज मिलती है।
Redmi Turbo 4 में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप
Redmi Note 14 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi Turbo 4 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप
Redmi Note 14 Pro+ में 6,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Redmi Turbo 4 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »