Redmi A5 में हो सकता है 6.88 इंच का डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन को Blue, Green, Beige और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, बांग्लादेश में Redmi की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की प्राइसिंग और अन्य जानकारी नहीं दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इसे जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में Poco C71 के तौर पर पेश किया जा सकता है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी है

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का A5 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन बांग्लादेश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। 

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस स्मार्टफोन की फोटोग्राफ, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। इसे जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में Poco C71 के तौर पर पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर कुछ यूजर्स ने पोस्ट कर बताया है कि यह स्मार्टफोन बांग्लादेश में ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस BDT 10,999 (लगभग 7,900 रुपये) और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का BDT 12,999 (लगभग 9,300 रुपये) का है। 

इस स्मार्टफोन को Blue, Green, Beige और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, बांग्लादेश में Redmi की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की प्राइसिंग और अन्य जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कंपनी ने फेसबुक पर अपने हैंडल के जरिए इसके जल्द लॉन्च का टीजर दिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के अनुसार, Redmi A5 में 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी है। 

Redmi A5 में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 है। पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के A4 में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 4s Gen 2 था। Redmi का Note 14S भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Redmi Note 14 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Winfuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के Note 14S को जल्द भारत और यूरोप के चुनिंदा देशों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइस 240 यूरो (लगभग 22,700 रुपये) से कुछ कम हो सकता है। इस रिपोर्ट में शामिल इमेजेज से इसका डिजाइन Redmi के Note 13 Pro के समान दिख रहा है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.