Redmi Note 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है और हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।

Redmi Note 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की सेल Amazon और Mi.com पर होगी आयोजित
  • रेडमी नोट 9 में उपलब्ध होंगे चार कलर ऑप्शन
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9
विज्ञापन
Redmi Note 9 की सेल आज एक बार फिर Amazon और Mi.com के माध्यम से दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था और तब से इसे कई बार खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दमदार बैटरी से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे। वहीं, रंगों के मामले में आपको चार विकल्प उपलब्ध होंगे। बजट फ्रेंडली सेगमेंट में आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन काफी प्रभावित करने वाले हैं।
 

Redmi Note 9 price in India

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। जैसे कि हमने बताया रंगों के मामले में आपको चार विकल्प मिल जाएंगे, वो विकल्प हैं- एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड। वहीं, फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
 
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  2. आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
  4. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  6. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
  9. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »