Redmi Note 9 Pro Max, Poco X2, Realme C3: स्मार्टफोन जो हाल में हुए महंगे

Poco X2, Realme C3, Realme Narzo 10A, Redmi Note 9 Pro Max समेत कुछ अन्य स्मार्टफोन भी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2020 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 की कीमत में तीन बार इजाफा हो चुका है
  • Redmi 8, Redmi 8A Dual और Redmi Note 9 Pro Max की कीमतें भी कई बार बढ़ी
  • Asus ROG phone 2 गेमिंग फोन की कीमत भी 2,000 रुपये बढ़ाई गई

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत अब 16,499 रुपये से शुरू होती है

भारत सरकार ने अप्रैल में GST दर में बढोतरी की थी, जिसके चलते स्मार्टफोन के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन जून महीने में भी कई स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। Poco X2, Realme C3, Realme Narzo 10A, Redmi Note 9 Pro Max समेत कुछ अन्य स्मार्टफोन भी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इन स्मार्टफोन की कीमतों में कम से कम 200 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यदि आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां महंगे हुए स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi 8A Dual

Redmi 8A Dual की कीमत में भी कई बार बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। रेडमी 8ए डुअल की भारत में कीमत 300 रुपये बढ़ा दी गई है। स्मार्टफोन की कीमत में पहले दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है और यह तीसरी वृद्धि है। लॉन्च के बाद से Redmi 8A Dual भारत में 1,300 रुपये महंगा हो गया है। रेडमी 8ए डुअल के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 8,299 रुपये हो गई है। इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और हाल ही में लॉन्च किए गए 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत को अभी बढ़ाया नहीं गया है। दोनों वेरिएंट की कीमत पहले के समान क्रमश: 7,499 रुपये और 8,999 रुपये है।

 

Redmi 8 

रेडमी 8 को भारत में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत में एक बार फिर 200 रुपये का इजाफा किया गया है। स्मार्टफोन के दाम को एक बार बढ़ी GST दर की वजह से पहले बढ़ा दिया गया था और अब कंपनी ने इसकी कीमत को एक बार फिर बढ़ा दिया है। Redmi 8 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 9,499 रुपये हो गई है।

 

Realme C3

कीमत में बढ़ोतरी की लिस्ट में अगला नाम भी रियलमी स्मार्टफोन का ही है। Realme C3 की कीमत में यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। जैसा कि हमने बताया कि अप्रैल में सभी फोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी, क्योंकि सरकार ने स्मार्टफोन के लिए जीएसटी दर में बढ़ा दी थी। रियलमी सी3 की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी अप्रैल 2020 में की गई थी और इसके बाद दूसरी बढ़ोतरी पिछले महीने देखने को मिली। अब, Realme C3 के फरवरी में लॉन्च होने के बाद से इसकी कीमत को तीसरी बार बढ़ाया गया है।


Realme C3 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल अब 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल अब 9,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है। यह पिछले संशोधन के बाद से 1,000 रुपये की बढ़ोतरी है। फोन को फरवरी में 6,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसकी कीमत में पहली बढ़ोतरी 500 रुपये की हुई और दूसरी बढ़ोतरी भी 500 रुपये की हुई। इस तरह तीन बढ़ोतरी मिला कर लॉन्च कीमत से अब तक यह फोन 2,000 रुपये महंगा हो चुका है।
Advertisement
 

Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A की कीमत भारत में बढ़ गई हैं। लॉन्च के बाद से यह इस स्मार्टफोन के लिए पहली वृद्धि है। रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 8,999 रुपये चुकाने होंगे। यह इसकी लॉन्च कीमत से 500 रुपये ज्यादा है। फोन को पिछले महीने 3 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही इसका एक नया 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया। इस वेरिएंट की कीमत अभी भी 9,999 रुपये है। इसमें किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है।

 

Redmi Note 8 

रेडमी नोट 8 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 11,499 रुपये थी। वहीं, इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 500 रुपये के इज़ाफे के साथ 14,499 रुपये हो गई है, जो कि पहले 13,999 रुपये थी। इसके पीछे का कारण भी GST दर में बढ़ोतरी बताई गई है। इसी कारण से पहले भी रेडमी नोट 8 के दाम में इजाफा किया जा चुका है।
Advertisement

 

Redmi Note 9 Pro Max 

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारत में कीमत अब 500 रुपये बढ़ गई है। यह इस स्मार्टफोन की कीमत में पहली बढ़ोतरी नहीं है। लॉन्च के बाद से Redmi Note 9 Pro Max अब तक 2,000 रुपये महंगा हो गया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि Redmi Note 9 Pro Max के 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है और यह अभी भी 19,999 रुपये की कीमत में बेचा जाता है।

 

Poco X2

Poco X2 की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। पोको एक्स2 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं। फ्लिपकार्ट पर पोको एक्स2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 500 रुपये ज़्यादा कर दी गई है। हालांकि पोको एक्स2 के बाकी दो वेरिएंट अब भी पुरानी ही कीमत में बेचे जा रहे हैं। Poco X2 के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब फ्लिपकार्ट पर 21,499 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले Flipkart पर हैंडसेट का यह वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलता था। यानी बढ़ोतरी 500 रुपये की है। Poco X2 के इसी मॉडल का दाम अप्रैल में जीएसटी दरों में बदलाव के बाद 19,999 रुपये से बढ़ाकर 20,999 रुपये कर दिया गया था। बताते चलें कि पोको एक्स2 के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट क्रमशः 17,499 रुपये और 18,499 रुपये हैं।
Advertisement

 

Asus ROG Phone 2

असूस रोग फोन 2 एक गेमिंग फोन है, जो लंबे समय से खरीद के लिए अनुपलब्ध था। सोमवार, 22 जून को कंपनी ने इसे एक बार फिर सेल के लिए Flipkart पर पेश किया, लेकिन एक बड़े बदलाव के साथ। असूस ने ROG Phone 2 के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। इस वेरिएंट की कीमत पहले 37,999 रुपये थी, लेकिन अब इसके दाम को बढ़ाकर 39,999 रुपये कर दिया गया है। Asus ने इस इजाफे का दोषी GST दर में बढ़ोतरी को बताया है। Asus ROG Phone 2 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  2. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  3. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  5. Realme Buds T500 Pro लॉन्च, 56 घंटे चलेगी बैटरी, एक साथ 3 डिवाइस से होंगे पेयर
  6. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  2. 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
  3. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  4. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  6. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  7. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.