Redmi Note 9 Pro में हो सकती है 4,920 एमएएच बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए 12 मार्च को भारत में रेडमी नोट 9 सीरीज़ के दो फोन लॉन्च करेगी, जिसमें शामिल हैं रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो।

Redmi Note 9 Pro में हो सकती है 4,920 एमएएच बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi का लॉन्च इवेंट 12 मार्च को

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा
  • रेडमी नोट 9 प्रो मॉडल नंबर M2003J6A1G के साथ हुआ स्पॉट
  • अमेज़न पर लिस्ट है रेडमी नोट 9 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro कथित रूप से अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में इस रेडमी फोन के लिए M2003J6A1G मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। इसके मुताबिक, फोन में 4,920 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 10 पर अधारित MIUI 11 होगा। गीकबेंच की पुरानी लिस्टिंग में भी इस फोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का ज़िक्र था। Redmi एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए 12 मार्च को भारत में अपनी नोट 9 सीरीज़ के दो फोन रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो लॉन्च करेगी।

FCC सर्टिफिकेशन से Redmi Note 9 Pro के बारे में कुछ और जानकारियां भी सामने आई हैं। पता चला है कि यह फोन वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और 4,920 एमएएच बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। यह रेडमी नोट सीरीज़ फोन में अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी है। खबरों के अनुसार, इस फोन में 30 वॉट चार्जिंग स्पीड भी मिलेगी।
 
FCC

Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ट्विटर पर रेडमी नोट सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए काफी सक्रिय हैं। मनु कुमार जैन के एक ट्वीट में चार 9 देखने को मिले थे। माना जा रहा है कि यह फोन की कीमत हो सकती है। अगर यह बात सच है, तो रेडमी नोट सीरीज़ की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो सकती है।

जैसे कि सभी जानते हैं कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ 12 मार्च को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अपने इस लाइनअप को लेकर यह भी इशारा दिया है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

रेडमी 9 नोट सीरीज़ अमेज़न पर भी लिस्ट है। इसका मतलब है कि फोन इस ई-रिटेलर वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »