Xiaomi का दावा, 1 करोड़ से ज़्यादा Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 हैंडसेट बिके

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 ने करीब तीन महीने में बनाया यह कीर्तिमान। भारतीय मार्केट में भी रेडमी नोट 8 प्रो और रेडमी नोट 8 को खासा पसंद किया गया है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 19:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का दावा है कि हर रोज औसतन 1,10,000 फोन बेचे गए
  • Redmi K30 सीरीज़ को लेकर उत्साह, शाओमी करने वाली है लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 सीरीज़ ने यह मुकाम बेहद ही कम वक्त में हासिल किया

Redmi Note 8 सीरीज के 10 लाख से ज्यादा भारत में भी बिक चुके हैं

Xiaomi ने अपनी Redmi Note 8 Series के दो फोन Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 को करीब तीन महीने पहले लॉन्च किया था। इन दोनों ही हैंडसेट की सफलता का अंदाजा इस आधार पर लगाया जा सकता है कि कंपनी ने अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन बेच दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को शाओमी ने दी। बता दें कि इस साल अगस्त के अंत में शाओमी ने रेडमी नोट 8 प्रो और रेडमी नोट 8 को लॉन्च किया था। अक्टूबर में दोनों फोन को भारत में लाया गया। कंपनी का कहना है कि Redmi Note 7 सीरीज के 1 करोड़ यूनिट बिकने में जितना वक्त लगा था, उससे एक महीने पहले ही कंपनी रेडमी नोट 8 सीरीज़ के साथ यह आंकड़ा हासिल कर लिया।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर किए अपने पोस्ट में Xiaomi ने लिखा है कि कंपनी ने 1,10,000 यूनिट औसतन हर रोज बेचे, जिसके बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि कंपनी मंगलवार को रेडमी के30 सीरीज के बारे में नई जानकारी शेयर करेगी। बता दें कि Xiaomi ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 10 दिसंबर को रेडमी के30 सीरीज से पर्दा उठ जाएगा। चर्चा है कि Redmi K30 के साथ Redmi K30 Pro का मार्केट में आना तय है। चीनी मार्केट में रेडमी के30 लॉन्च के बाद ही सेल में मिलेगा, वहीं रेडमी के30 प्रो अगले साल तक ही ग्राहकों की पहुंच में होगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

पिछले हफ्ते शाओमी इंडिया ने घोषणा की थी कि वह एक महीने में 10 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 8 सीरीज़ के हैंडसेट बेचने में सफल रही है। कंपनी ने पिछले सप्ताह रेडमी नोट 8 सीरीज के दोनों फोन के लिए नए-नए कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए थे। रेडमी नोट 8 प्रो अब इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में भी मिलता है, जबकि रेडमी नोट 8 को कॉसमिक पर्पल कलर रंग में भी उपलब्ध है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro price, specifications

भारत में रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाता है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।  उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये गामा ग्रीन, हेलो वाइट, शैडो ब्लैक और इलैक्ट्रिक ब्लू कलर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें खासियत
Advertisement
 

Redmi Note 8 price, specifications

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.