Redmi Note 7 को जल्द मिलेगा सुपर नाइट सीन कैमरा मोड

Redmi Note 7 को जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए नाइट सीन फीचर मिलेगा। इसका खुलासा आधिकारिक मीयूआई वीबो अकाउंट पर किया गया है।

Redmi Note 7 को जल्द मिलेगा सुपर नाइट सीन कैमरा मोड
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 3 को सबसे पहले मिला था यह फीचर
  • शाओमी मी 8 और शाओमी मी मिक्स 2एस में भी यह फीचर
  • Redmi Note 7 में 48 मेगापिक्सल का सेंसर है
विज्ञापन
Redmi Note 7 को जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए नाइट सीन फीचर मिलेगा। इसका खुलासा आधिकारिक मीयूआई वीबो अकाउंट पर किया गया है। सुपर नाइट सीन कैमरा मोड को सबसे पहले बीते साल Xiaomi Mi Mix 3 स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया गया था। इसके बाद यह फीचर Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi Mix 2S स्मार्टफोन का हिस्सा बना। सुपर नाइट सीन कैमरा मोड बहुत हद तक Google Pixel के नाइट साइट मोड जैसा है। इसकी मदद से यूज़र कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें कैपचर कर पाएंगे। Redmi Note 7 की बिक्री चीनी मार्केट में शुरू हो चुकी है। इसे आने वाले हफ्तों में भारतीय मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है।

MIUI टीम के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर मंगलवार को पोस्ट किया गया कि सुपर नाइट सीन मोड आने वाले दिनों में Redmi Note 7 का हिस्सा बनेगा। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि मीयूआई टीम अपने रेडमी नोट 7 यूनिट में इस मोड को इस्तेमाल कर रही है। इससे साफ है कि फीचर की टेस्टिंग चल रही है।

Super Night Scene कैमरा मोड को शाओमी मी मिक्स 3 को बीते साल नवंबर महीने में MIUI 10 8.11.7 अपडेट के ज़रिए मिला था। इस फीचर को बाद में MIUI 10 8.11.8 अपडेट के ज़रिए शाओमी मी 8 और शाओमी मी मिक्स 2एस पर लाया गया।

MIUI टीम ने फिलहाल अपडेट के वक्त को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन टीम इसकी टेस्टिंग कर रही है। ऐसे में जल्द ही अपडेट दिए जाने की उम्मीद करनी चाहिए।

याद रहे कि Redmi Note 7 को बीते हफ्ते चीनी मार्केट में उतारा गया था। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी का जनवरी महीने में 10 लाख से ज़्यादा Redmi Note 7 बेचने का लक्ष्य है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »