Redmi Note 7 Pro अगले हफ्ते होगा लॉन्च, 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर से है लैस

48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने शुक्रवार को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस बात की घोषणा की।

Redmi Note 7 Pro अगले हफ्ते होगा लॉन्च, 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर से है लैस
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा
  • भारत में 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा
विज्ञापन
48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने शुक्रवार को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस बात की घोषणा की। रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि बीते महीने चीनी मार्केट में Redmi Note 7 को 48 मेगापिक्सल वाले Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर और स्नपैड्रगैन 660 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। उम्मीद है कि Redmi Note 7 Pro को रेडमी नोट 7 के साथ भारतीय मार्केट में 28 फरवरी को उतारा जाएगा।

लू विबिंग ने वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Redmi Note 7 Pro को अगले हफ्ते चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। रेडमी के इस अधिकारी ने फोन के दो रेंडर्स भी पोस्ट किए। इनमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर का ज़िक्र था। लेकिन लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया गया था।

गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के बारे में बीते महीने Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताया था। शुरुआती टीज़र से रेडमी नोट 7 प्रो के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर होने का पता चला था।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा जिसे बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नया चिपसेट स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाल ही में इशारा दिया था कि रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है। इस फोन का डिज़ाइन और ज़्यादातर हार्डवेयर Redmi Note 7 वाला ही हो सकता है। इस फोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) है।

दूसरी तरफ, Xiaomi भारत में Redmi Note 7 को लॉन्च करने के लिए 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है। संभव है कि इसी इवेंट में कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »