Redmi Note 7 Pro के रेंडर्स लीक, Redmi Note 7 के साथ भारत में लॉन्च किए जाने का दावा

Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले रेडमी ब्रांड के इस फोन के प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक हो गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 फरवरी 2019 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा
  • 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने का दावा

Photo Credit: TEENA

Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले रेडमी ब्रांड के इस फोन के प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक हो गए हैं। लीक हुए प्रेस रेंडर्स से इस Redmi फोन के तीन कलर वेरिएंट सामने आए हैं। दूसरी तरफ, Redmi Note 7 Pro की टीना लिस्टिंग के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। रेडमी प्रेसिडेंट लू विबिंग ने बीते हफ्ते ही चीन में रेडमी नोट 7 प्रो को जल्द लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कयास तो यह भी हैं कि भारत में 28 फरवरी को Redmi Note 7 Pro के साथ Redmi Note 7 को भी लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 प्रो के प्रेस रेंडर्स लीक किए हैं। ऐसा लगता है कि लीक हुए रेंडर्स Redmi Note 7 Pro के भारतीय वेरिएंट के हैं। पता चला है कि भारत में रेडमी नोट 7 प्रो ब्लैक, ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट रेड रंग में आएंगे। हालांकि, इस फोन का डिज़ाइन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 से मेल खाता है।

इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि 28 फरवरी को भारत में Redmi Note 7 के साथ Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि रेडमी नोट 7 प्रो सबसे पहले भारतीय मार्केट में आएगा। संभव है कि कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो को भारत में लॉन्च करने से पहले चीनी मार्केट में उतारे।

Redmi Note 7 Pro के अलावा अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट के भी रेंडर्स लीक किए हैं। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में उतारा जा सकता है।
 

इसके अवाला टिप्सटर ने दावा किया है कि Redmi Note 7 Pro हैंडसेट 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। याद रहे कि शाओमी सीईओ ने इस महीने ही इशारा दिया था कि Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। संभव है कि इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएं।
Advertisement

दूसरी तरफ, M1901F7BE मॉडल नंबर वाले एक शाओमी स्मार्टफोन को टीना पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। यहां फोन के स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। इसके अलावा इन तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से पर Redmi by Xiaomi की ब्रांडिंग नज़र आ रही है।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा जिसे बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नया चिपसेट स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है। यह 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर से लैस होगा। याद रहे कि इसके रेगुलर मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

21 फरवरी को TENAA लिस्टिंग के बारे में Nashville Chatter ने जानकारी दी थी। Redmi Note 7 Pro हैंडसेट 6.3 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। लिस्टिंग में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर का ज़िक्र है। इसका डाइमेंशन 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है। बैटरी 3,900 एमएएच की है।
 
 

Redmi Note 7 Pro की कीमत (उम्मीद)

रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने का दावा किया गया है। हालांकि, विबिंग ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए इशारा दिया कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) के आसपास हो सकती है।
Advertisement

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट
  2. लैपटॉप के टचपैड से हो सकते हैं ये 5 काम भी, नहीं होगी हर बार बटन दबाने की जरूरत
  3. मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे
  4. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  5. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट पर सरकार ने दी कड़ी चेतावनी
  6. जरा सी चूक और PAN हो जाएगा बंद, Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें स्टेटस चेक
  7. AI से तैयार हुआ कंटेंट, Bandar Apna Dost, यूट्यूब पर कर रहा 38 करोड़ की कमाई
  8. Oppo Reno 15 Pro Mini में होगा 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  2. जरा सी चूक और PAN हो जाएगा बंद, Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें स्टेटस चेक
  3. ट्रेन टिकट बुक करने पर 3% का डिस्काउंट, यहांं से करें बुक
  4. iPhone 16 को Rs 12 हजार सस्ता खरीदने का 2025 में आखिरी मौका! यहां मिल रही है डील
  5. Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट
  6. Ola Electric को 4680 Bharat Cell वाली Roadster X+ मोटरसाइकिल के लिए मिला सरकार से अप्रूवल
  7. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट पर सरकार ने दी कड़ी चेतावनी
  8. स्मार्टफोन को बना दिया ऑल-इन-वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी को चाहिए AI रिस्क एक्सपर्ट, सैलेरी में मिलेंगे Rs 5 करोड़!
  10. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.