Xiaomi Redmi Note 6 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi Note 6 Pro India Launch: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी आज भारत में रेडमी नोट 6 प्रो को लॉन्च करेगी। जानें, घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस है Xiaomi Redmi Note 6 Pro
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो

Xiaomi Redmi Note 6 Pro आज होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 6 Pro India Launch: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। रेडमी नोट 6 प्रो के प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी सेंसर, बड़ा 19:9 डिस्प्ले, 4,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी तक रैम, 64 जीबी इनबिल्ट कस्टोरेज मिलेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले यह बात सामने आ चुकी है कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो पी2आई कोटिंग के साथ आता है। यह लिक्विड रेपलेंट टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है। Xiaomi ने घोषणा की है कि Redmi Note 6 Pro लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग Mi.com पर होगी। Redmi Note 5 Pro का ही अपग्रेड वर्जन है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो।
Advertisement
 

Redmi Note 6 की भारत में संभावित कीमत

याद करा दें कि, शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को सबसे पहले सितंबर माह में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। उस वक्त कंपनी ने केवल 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को उतारा था। थाइलैंड में हैंडसेट की कीमत THB 6,990 (लगभग 15,300 रुपये) है। भारत में 4 जीबी के अलावा 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी आज लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro के दोनों वेरिएंट का दाम 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। हैंडसेट की पहली सेल 23 नवंबर से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर होगी।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि भारत में और वेरिएंट भी लाए जाएं।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.