Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Redmi Note 17 Pro Max के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,210 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • Redmi Note 17 Pro Max के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
  • हाल ही में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था

हाल ही में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की Redmi Note 17 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल है। इस सीरीज में जल्द ही दो नए स्मार्टफोन्स - Redmi Note 17 4G और Redmi Note 17 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर  Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro Max का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट मॉडल नंबर - QTI SM6850 के साथ है। यह Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इस चिपसेट में 2.02 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.61 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हो सकते हैं। Redmi Note 17 Pro Max में 8 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चल सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 924 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Redmi Note 17 Pro Max के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,210 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

पिछले महीने चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K (2,772 x 1,280 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 17 Pro की 9,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.