Xiaomi ने भारत में Redmi 15C 5G लॉन्च किया है, जो 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है।
Photo Credit: Redmi
Redmi 15C 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है
Xiaomi ने आज भारत में अपना नया Redmi 15C 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में इसका बड़ा 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा, Android 15-बेस्ड HyperOS 2 और रैम एक्सपेंशन फीचर दिया है। एंट्री-सेगमेंट को देखते हुए Redmi ने फोन को IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 8MP सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Redmi 15C 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल 4GB+128GB की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। टॉप मॉडल 8GB+128GB की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। फोन Dusk Purple, Moonlight Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में Amazon, Mi.com और Xiaomi रिटेल पर 11 दिसंबर से उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Redmi 15C 5G अपने सेगमेंट में सबसे बड़े पैनल में से एक लेकर आया है। इसमें 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 810 nits तक जाती है। स्क्रीन को TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री जैसे सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। ऊपर की तरफ नॉच में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें 4GB, 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन दिए हैं, साथ ही 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है और Xiaomi ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। फ्रंट में 8MP कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फीज के लिए मौजूद है। Redmi 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह पिछली जेनरेशन की तुलना में बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि Redmi 14C में 5160mAh बैटरी और 18W चार्जिंग थी। बिल्ड IP64 रेटेड है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G SA/NSA सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है।
Redmi 15C 5G का बेस वेरिएंट (4GB+128GB) 12,499 रुपये से शुरू होता है। 6GB मॉडल 13,999 रुपये और 8GB मॉडल 15,499 रुपये में मिलता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।
इसमें 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन मिला है।
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
हां, Xiaomi ने कंफर्म किया है कि फोन को 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज