Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi Note 15 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • आगामी स्मार्टफोन्स में IceLoop Cooling सिस्टम होगा

इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा होगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

भारत में Redmi Note 15 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल होंगे। भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इन स्मार्टफोन्स को ब्राउन और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

पिछले वर्ष दिसंबर में Redmi Note 15 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में 6,500 mAh की सिलिकॉन बैटरी 100 W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि यह बैटरी पांच वर्ष तक चल सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceLoop Cooling सिस्टम होगा। 

इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। भारत में हाल ही में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच क्वाड-कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन में डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Redmi Note 15 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.