• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 12 Turbo की सेल ने तोड़े रिकॉर्ड! 2.5 घंटे में बिका फोन! 16GB रैम, 5000mAh बैटरी से है लैस

Redmi Note 12 Turbo की सेल ने तोड़े रिकॉर्ड! 2.5 घंटे में बिका फोन! 16GB रैम, 5000mAh बैटरी से है लैस

Redmi Note 12 Turbo में 6.67-इंच का OLED डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Redmi Note 12 Turbo की सेल ने तोड़े रिकॉर्ड! 2.5 घंटे में बिका फोन! 16GB रैम, 5000mAh बैटरी से है लैस

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 12 Turbo में 6.67-इंच का OLED डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में डॉल्बी विजन और HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्‍सल का है।
  • इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi Note 12 Turbo को चीन में मंगलवार को लॉन्च किया गया था। कंपनी की ओर से फोन के बारे में खास बात ये कही गई कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो नए नवेले Snapdragon 7 Plus Gen 2 के साथ आया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि यह Redmi Note सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल फोन है। इसके अलावा भी इस फोन में कई ऑकर्षक फीचर्स ब्रैंड ने दिए हैं। फोन में बड़ा डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी और 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। अब खबर आई है कि इसने चीन में लॉन्च होते ही रिकॉर्ड सेल की है। 

Redmi Note 12 सीरीज  में नए लॉन्च हुए Redmi Note 12 Turbo ने सेल के मामले में सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है, ऐसा कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है। बतौर Redmi, रेडमी नोट 12 टर्बो ने 2.5 घंटे में सेल रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी ने इसकी जानकारी Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। कंपनी ने यहां पर यह खुलासा नहीं किया कि 2.5 घंटे में इस स्मार्टफोन के कितने यूनिट्स बिके। लेकिन डिटेल्स में केवल इतना कहा है कि यह चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 2.5 घंटे के अंदर बेस्ट सेलर स्मार्टफोन बन गया। रिटेलर्स में चीन के पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JD, Tmall और Pinduoduo का नाम बताया गया है।  

Xiaomi की ओर से कहा गया है कि फोन के स्पेशल Harry Potter Edition का 1TB वेरिएंट तो कुछ सेकेंड्स में ही बिक गया। Redmi Note 12 Turbo को अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा लेकिन खबर है कि यह फोन दूसरे मार्केट्स में Poco F5 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Redmi Note 12 Turbo की कीमत

Redmi Note 12 टर्बो की शुरुआती कीमत 8GB रैम + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट के लिए 1,999 युआन (लगभग 23,884 रुपये) है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 25,083 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट का प्राइस 2,399 युआन (लगभग 27,463 रुपये) हैं। 16GB + 1TB स्‍टोरेज की कीमत 2,599 युआन (लगभग 31,047 रुपये) है। फोन को कार्बन ब्लैक, जिंगहाई ब्लू और आइस फेदर वाइट कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। 
 

Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 12 Turbo में 6.67-इंच का OLED डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस में डॉल्बी विजन और HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें एंड्रॉयड 13 OS दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्‍सल का है और OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है। 

इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 दिया गया है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक स्‍टोरेज दी गई है। 5000mAh की बैटरी कैपिसिटी वाला यह फोन 67W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »