• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 12 Turbo Launched : 64MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रेडमी स्‍मार्टफोन, जानें दाम

Redmi Note 12 Turbo Launched : 64MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रेडमी स्‍मार्टफोन, जानें दाम

चीन में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन 16GB तक रैम ऑफर करता है।

Redmi Note 12 Turbo Launched : 64MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रेडमी स्‍मार्टफोन, जानें दाम

Photo Credit: xiaomiui

Redmi Note 12 टर्बो की शुरुआत 8GB रैम + 256GB स्‍टोरेज वैरिएंट से होती है। इसके दाम 1,999 युआन (लगभग 23,884 रुपये) हैं।

ख़ास बातें
  • फोन को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है
  • यह ‘रेडमी 7 प्‍लस जेन 2’ प्रोसेसर के साथ आया पहला फोन है
  • Redmi Note 12 Turbo में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन कंपनियां एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्‍च कर रही हैं। शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रैंड रेडमी (Redmi) ने एक नए स्‍मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo (रेडमी नोट 12 टर्बो) को लॉन्‍च किया है। फोन के जरिए रेडमी ने कुछ प्रीमियम स्‍पेसिफ‍िकेशंस पेश किए हैं। दावा है कि यह ‘रेडमी 7 प्‍लस जेन 2' प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुआ पहला स्‍मार्टफोन है। फोन में बड़ा डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी और 67W चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। चीन में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन 16GB तक रैम ऑफर करता है।  
 

Redmi Note 12 Turbo के प्राइस और उपलब्‍धता

Redmi Note 12 टर्बो की शुरुआत 8GB रैम + 256GB स्‍टोरेज वैरिएंट से होती है। इसके दाम 1,999 युआन (लगभग 23,884 रुपये) हैं। 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 25,083 रुपये) और 12GB + 512GB वैरिएंट के दाम 2399 युआन (लगभग 27,463 रुपये) हैं। कंपनी 16 जीबी रैम वैरिएंट भी लाई है, जो 1TB स्‍टोरेज ऑफर करता है। इसके दाम 2,599 युआन (लगभग 31,047 रुपये) हैं। फोन को कार्बन ब्लैक, जिंगहाई ब्लू और आइस फेदर वाइट कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। 
 

Redmi Note 12 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Note 12 टर्बो में 6.67-इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रेजॉलूशन देता है साथ में मिलता है 120Hz का रिफ्रेश रेट। इसके अलावा डॉल्बी विजन और HDR10+ का भी सपोर्ट है। 

Redmi Note 12 Turbo में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 64 मेगापिक्‍सल का है, जिसके साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट मिलता है। साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है। 

जैसाकि हमने बताया, Redmi Note 12 टर्बो में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक स्‍टोरेज मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर कंपनी के यूआई की लेयर है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »