Redmi Note 12: चाइनीज कंपनी ने भारत में 2 महीने में बेच डाले 1 हजार करोड़ से ज्यादा के फोन

Redmi Note 12: कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर मे्ं बताया था कि उसने दुनिया भर में Note सीरीज की 30 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 09:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi Note 12 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • कंपनी ने इसे पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किया था
  • इस महीने शाओमी ने नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro की बिक्री शुरू की है

Redmi Note 12: कंपनी ने स्मार्टफोन की इस सीरीज में लगातार अपग्रेड किए हैं

Redmi Note 12: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi की Note सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट्स में जोरदार सफलता मिली है। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर मे्ं बताया था कि उसने दुनिया भर में Note सीरीज की 30 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें 7.2 करोड़ यूनिट्स भारत में बेची गई थी। भारत में Redmi Note 12 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने बताया है कि देश में इसके लॉन्च के दो महीनों के अंदर इसकी बिक्री 1,000 रुपये से अधिक हो गई है। 

Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट, Alvin Tse ने ट्विटर पर इस उपलब्धि की जानकारी दी। इससे पहले शाओमी ने बताया था कि Redmi Note 12 सीरीज ने भारत में लॉन्च के पहले सप्ताह में 300 करोड़ रुपये की सेल्स हासिल की है। इसके दो सप्ताह बाद यह आंकड़ा बढ़कर 500 करोड़ रुपये से अधिक हो गया था और इसकी सेल्स दो महीनों में 1,000 करोड़ रुपये को पार कर गई है। शाओमी ने इस सीरीज में लगातार अपग्रेड किए हैं। इनमें बेहतर कैमरा और बैटरी की अधिक क्षमता शामिल हैं। इसका प्राइस प्रतिस्पर्धी होने के कारण यह बड़ी संख्या में कस्टमर्स की पहुंच में है। 
  कंपनी की नई Redmi Note 12 सीरीज में बेस वेरिएंट Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है और ये एंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। इसके बेस वेरिएंट में Snapdragon 4 Gen 1 और हाई-एंड वेरिएंट में Dimensity 1080 SoC चिप दिया गया है। 

इस महीने शाओमी ने देश में नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro की बिक्री शुरू की थी। इस स्मार्टफोन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें 6.73 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 4,820mAh की बैटरी  120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.