48MP कैमरा वाले Redmi Note 10 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon पर, जानें कीमत

Redmi Note 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

48MP कैमरा वाले Redmi Note 10 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon पर, जानें कीमत

Redmi Note 10 फोन एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं
  • रेडमी नोट 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है
  • Amazon और Mi.com पर मिलेगा 500 रुपये तक का डिस्काउंट
विज्ञापन
Redmi Note 10 की पहली सेल आज 16 मार्च को भारत में आयोजित की जाएगी, जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से उपलब्ध होगी। रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन  Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ इस महीने की शुरुआत में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, जो कि प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। रेडमी नोट 10 फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद हैं।
 

Redmi Note 10 price, sale details

Redmi Note 10 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। Xiaomi ने इसे एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया है, जो कि आज 16 मार्च से खरीद के लिए दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे। रेडमी नोट 10 की सेल Amazon, Mi.com, Mi Home stores और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध होगी।

Amazon और Mi.com यह दोनों ही माध्यम ICICI Bank क्रेडिट कार्ड्स और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
 

Redmi Note 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। डिस्प्ले 1100nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी नोट 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

रेडमी नोट 10 में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक सेल्फ क्लीनिंग स्पीकर भी दिया गया है।

Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.3mm और वज़न 178.8 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »