Redmi K80, K80 Pro की डिटेल्स हुई लीक, अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज पर काम कर रहा है।

Redmi K80, K80 Pro की डिटेल्स हुई लीक, अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा।
  • Redmi K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।
  • Redmi K80 में 6500mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज पर काम कर रहा है। महीनों के इंतजार के बाद Redmi K80 सीरीज की पहली जानकारी सामने आई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस साल सीरीज में सिर्फ दो मॉडल Redmi K80 और K80 Pro शामिल होंगे। इसके अलावा ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि सीरीज के सभी फोन में TCL Huaxing द्वारा तैयार 2K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी। आइए Redmi K80 और K80 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कथित तौर पर स्क्रीन पावर की खपत को 20.3 प्रतिशत तक कम करने के लिए कंजप्शन M9 ल्यूमिनसेंट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है, जो कि डिस्प्ले पर आने वाली मैक्सिमम ब्राइटनेस है। सीरीज के दोनों डिवाइसेज में डीसी डिमिंग, आई प्रोटेक्शन के लिए पोलाराइज्ड लाइट टेक्नोलॉजी और आई फ्रेंडली इस्तेमाल के लिए तीन टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन शामिल हैं। बिना फ्लिकर वाला एक हार्डवेयर-लेवल ब्लू लाइट फिल्टर शामिल है और इसे सन येट-सेन यूनिवर्सिटी के झोंगशान आई सेंटर से क्लिनिकल अप्रूवल मिला है।

Xiaomi इस साल की Redmi K80 सीरीज के साथ यूजर्स की हेल्थ पर ध्यान दे रहा है। इसके अलावा Redmi K80 और K80 Pro दोनों में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर होगा। Redmi ने अभी तक K80 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ब्रांड ने कंफर्म किया है कि फोन अगले हफ्ते लॉन्च होंगे।


Redmi K80, K80 Pro Specifications


Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का तीसरी कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Redmi K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। K80 Pro में 6000mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »