Redmi K30 5G के 10 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

Redmi K30 5G का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2020 16:48 IST
ख़ास बातें
  • 4,500 एमएएच की बैटरी है Redmi K30 5G
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ रेडमी के30 5जी में
  • रेडमी के30 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है

Redmi K30 5G दो सेल्फी कैमरे के साथ आता है

Redmi K30 5G के 10 जीबी रैम वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन TENAA पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि रेडमी के30 5जी फोन का एक और वेरिएंट होगा। रेडमी के30 और रेडमी के30 5जी फोन को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। कुछ दिनों बाद ही 12 जीबी रैम वेरिएंट को TENAA पर लिस्ट किया गया था। अब रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन को TENAA पर एक बार फिर लिस्ट किया गया है, इस बार 10 जीबी रैम का ज़िक्र है। टीना लिस्टिंग में 6 जीबी, 8 जीबी और 10 जीबी रैम का ज़िक्र है, जबकि स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। Xiaomi के सह-संस्थापक ली जून ने एक वीबो पोस्ट में फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर इस्तेमाल की।

नई TENAA लिस्टिंग में रेडमी के30 5जी के लिए M2001G7AC मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। यहां पर 10 जीबी रैम वेरिएंट होने की जानकारी दी गई। यह इशारा है कि कंपनी जल्द ही इस वेरिएंट को मार्केट में उतारेगी। 10 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। ताजा लिस्टिंग का मॉडल नंबर इससे पहले लिस्ट किए गए 12 जीबी रैम वेरिएंट के मॉडल नंबर से थोड़ा अलग है। उसका मॉडल नंबर M2001G7AE था। फिलहाल, Xiaomi इन दोनों में से किस वेरिएंट को लॉन्च करेगी? यह अभी तक साफ नहीं है।
Advertisement

चीनी मार्केट में शाओमी के इस फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) है। इतना साफ है कि 10 जीबी रैम या 12 जीबी रैम मॉडल की कीमत इससे ज़्यादा होगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, शाओमी के सह-संस्थापक ली जून ने रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन की तस्वीर वीबो पर पोस्ट की है। इमेज से कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल पाई है जो हमें नहीं पता हो।
Advertisement
 

Redmi K30 5G specifications, features

रेडमी के30 5जी डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी।

Redmi K30 5G चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन मे मीमोजी, सुपर नाइट सीन मोड, रॉ फॉर्मेट सपोर्ट और अन्य एआई फीचर्स हैं। 4जी वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Redmi K30 5G डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इन्हें डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। रेडमी के30 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, 5जी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.