Redmi Go स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Redmi Go को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। Xiaomi अब इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Redmi Go स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी गो एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड गो पर चलेगा
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Redmi Go में
  • Redmi Go की कीमत 5,000 रुपये से कम होने की उम्मीद
विज्ञापन
Xiaomi के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Redmi Go को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। Xiaomi अब इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने रेडमी गो के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने मीडिया को 19 मार्च को होने वाले 'Go' लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा है। कंपनी इस दिन दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगी। रेडमी गो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1 जीबी और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने इस फोन का लॉन्च टीज़र हिंदी में ट्वीट किया है। टीज़र में इस्तेमाल की गई भाषा ही Redmi Go के लॉन्च की संभावना को प्रबल बनाती है। टीज़र ट्वीट में एक माइक्रोसाइट का भी लिंक है। पेज पर रेडमी गो फोन के बारे में कई जानकारियां उपलब्ध हैं। फोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन), क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले के साथ आएगाा। कंपनी ने इस फोन में हिंदी गूगल असिस्टेंट, 20 भाषाओं के लिए सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होने की भी जानकारी दी है।
 

Redmi Go कीमत

याद रहे कि रेडमी गो जनवरी महीने में पेश किया गया था। फिलिपिंस में मार्केट में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग करीब 5,400 रुपये में शुरू हुई थी। हम भारत में इस फोन की कीमत 5,000 रुपये से कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। आज की तारीख में Xiaomi का सबसे सस्ता फोन Redmi 6A है जो 5,999 रुपये में बिकता है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

रेडमी गो एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड गो पर चलेगा। इस फोन में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 296 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, एड्रेनो 308 जीपीयू और 1 जीबी रैम दिया गया है। Redmi Go ब्लू और ब्लैक रंग में आएगा। इसके दो वेरिएंट हैं- 1 जीबी+8 जीबी और 1 जीबी+16 जीबी।

Xiaomi के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कम रोशनी में मदद के लिए एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। एचडीआर, बर्स्ट मोड, रियल-टाइम फिल्टर्स और स्मार्ट सीन मोड्स कैमरा ऐप का हिस्सा हैं। रियर कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। रेडमी गो में ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1, वाईफाई डायरेक्ट और वाई-फाई 2.4जी (802.11 बी/जी/एन) कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। डिवाइस की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 10 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, वाइब्रेशन मोटर, एक्सेलेरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.32 मिलीमीटर है और वज़न 137 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  2. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
  3. Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
  4. फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान
  5. 2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!
  6. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  7. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
  8. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  10. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »