Redmi Go Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में उपलब्ध

Xiaomi Mi Fan Festival 2019 सेल का आगाज़ हो गया है। इस दौरान Redmi Go को ओपन सेल में Flipkart और Mi.com पर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Go एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • रेडमी गो को भारत में 4,499 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Redmi Go
Xiaomi Mi Fan Festival 2019 सेल का आगाज़ हो गया है। इस दौरान Redmi Go को ओपन सेल में Flipkart और Mi.com पर बेचा जा रहा है। रेडमी गो को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो हैंडसेट है और भारतीय मार्केट में Xiaomi का सबसे सस्ता फोन भी। सेल के तहत, Redmi Go फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर ओपन सेल में उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीदा पाएंगे।
 

Redmi Go की ओपन सेल, कीमत और मी फैन फेस्टिवल 2019 ऑफर्स

रेडमी गो को भारत में 4,499 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन को फ्लिपकार्ट पर बिना ब्याज वाले ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक बज़ कार्ड के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा और मी प्रोटेक्ट 399 रुपये में उपलब्ध है। शाओमी मी फैन फेस्टिवल 2019 सेल 6 अप्रैल तक चलेगी और यह फोन भी 6 अप्रैल के बाद ओपन सेल नहीं उपलब्ध होगा।
Advertisement


Mi Fans Festival 2019 सेल में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को भी बेचा जाएगा। Poco F1 को भी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। रेडमी नोट 7 और मी साउंडबार को तो 1 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.