Redmi 9A और Redmi 9C लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी से हैं लैस

Redmi 9A हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम RM 359 (करीब 6,300 रुपये) है। दूसरी तरफ, Redmi 9C हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को RM 429 (करीब 7,500 रुपये) में बेचा जाएगा।

Redmi 9A और Redmi 9C लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी से हैं लैस
ख़ास बातें
  • Redmi 9C फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • Redmi 9A और Redmi 9C हैं 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस
  • Redmi 9A और Redmi 9C भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी अभी नहीं
विज्ञापन
Redmi 9A और Redmi 9C स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। नए Redmi स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Redmi 9 हैंडसेट के कमज़ोर वेरिएंट हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 6.53 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस हैं। इनमें आपको 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी। रेडमी 9ए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि Redmi 9C हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ आता है। Xiaomi ने अभी तक इन स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने की जानकारी नहीं दी है।
 

Redmi 9A and Redmi 9C price, availability

रेडमी 9ए हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम RM 359 (करीब 6,300 रुपये) है। यह मिडनाइट ग्रे, पीकॉक ग्रीन और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, Redmi 9C हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को RM 429 (करीब 7,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन मिडनाइट ग्रे, सनराइज़ ऑरेंज और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

जानकारी तो यह भी मिली है कि Redmi 9A और Redmi 9C हैंडसेट के 3 जीबी + 32 जीबी व 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी होंगे। लेकिन इनकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 

Redmi 9C specifications

डुअल-सिम रेडमी 9सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलता है। रेडमी 9ए की तरह इस फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi 9C की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। रेडमी 9सी का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »