Redmi 8A में है 5,000 एमएएच बैटरी, कीमत 6,499 रुपये से शुरू

Redmi 8A का दाम 6,499 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रेडमी 8ए के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 15:05 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8ए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है
  • 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है रेडमी 8ए

Redmi 8A है रेडमी 7ए का अपग्रेड

Redmi 8A को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की लोकप्रिय रेडमी ए सीरीज़ का लेटेस्ट फोन है। चीनी कंपनी का रेडमी 8ए हैंडसेट ऑरा वेभ ग्रिप डिज़ाइन के साथ आता है और इस पर पानी के छींटों से बचने के लिए पी2आई नैनो कोटिंग है। हैंडसेट वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच से लैस है। कंपनी ने इसे "डॉट नॉच" का नाम दिया है।

Redmi 8A तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा। युवाओं को लुभाने के लिए फोन एफएम रेडियो के साथ आएगा। स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। Xiaomi का कहना है कि रेडमी 8ए मार्केट में रियलमी सी2 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को चुनौती देगा।
Advertisement
 

Redmi 8A price in India, launch offers

रेडमी 8ए का दाम 6,499 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा।

Xiaomi ने बताया है कि रेडमी 8ए की बिक्री फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। पहली सेल 29 सितंबर को आयोजित होगी। हैंडसेट 30 सितंबर से मी होम स्टोर्स में मिलेगा।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी ने इस साल जुलाई महीने में 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में रेडमी 7ए को लॉन्च किया था। इस कीमत में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

लाइव स्ट्रीम के दौरान शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने यह भी इशारा दिया कि रेडमी 8 को भी जल्द ही लाया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi 8A specifications, features

डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।

Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.