Redmi 8 होगा 9 अक्टूबर को लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 8 को कथित तौर पर गूगल प्ले कंसोल पेज पर भी लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट 3 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और एड्रेनो 505 जीपीयू से लैस है।

Redmi 8 होगा 9 अक्टूबर को लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 8 होगा रेडमी 7 का अपग्रेड

ख़ास बातें
  • नए रेडमी फोन में वाटरड्रॉप नॉच और दो रियर कैमरे होंगे
  • Redmi 8A को पहले किया जा चुका है लॉन्च
  • रेडमी 8 हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.0.1.3 पर चलेगा
विज्ञापन
Redmi 8 को भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि इस फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र में दावा है कि फोन को बैटरी के लिए जाना जाएगा। यह भी बताया गया है कि रेडमी के इस लेटेस्ट फोन में 4,000 एमएएच से ज़्यादा बड़ी बैटरी दी जाएगी। टीज़र में रेडमी 8 की कैमरा क्षमता का भी ज़िक्र है। इसके अलावा फोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। याद रहे कि Xiaomi ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Redmi 8A को उतारा था और अब रेडमी 8 को लाने की तैयारी है।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके बताया कि रेडमी 8 को भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र फोटो में 8 को दिखाया गया है और इसके भीतर कैमरा सेंसर्स मौज़ूद हैं। यह इशारा है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। रेडमी 8 के टीज़र से यह भी पता चला है कि इसमें बेहतर बैटरी होगी। याद रहे कि इस स्मार्टफोन की पहली झलक में रेडमी 8ए के लॉन्च लाइव स्ट्रीम में मिली थी। इस स्ट्रीम के दौरान मनु कुमार जैन के हाथों में डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन साफ नज़र आ रहा था।
 
redmi

रेडमी 8 को कथित तौर पर गूगल प्ले कंसोल पेज पर भी लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट 3 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और एड्रेनो 505 जीपीयू से लैस है। इसमें एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 320 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी होगी। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी 91 मोबाइल्स द्वारा दी गई।

हाल ही में लीक हुए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से पता चला था कि नए रेडमी फोन में वाटरड्रॉप नॉच, कैपसूल की बनावट में डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन के बैकपैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर और रेडमी की ब्रांडिंग को जगह मिली है।

पता चला है कि रेडमी 8 हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.0.1.3 पर चलेगा। यह एश, ब्लू, ग्रीन और रेड रंग में आएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8, Redmi 8 Launch, Redmi 8 Specifications, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »